15  दिसम्बर को भाजपा के दिग्गज नेता और मालवीय नगर से विधायक कालीचरण सर्राफ जुड़ेंगे बच्चों से….

“छात्र राजनीति से वरिष्ठ राजनेता तक की चुनौतियाँ” विषय पर होगा संवाद…..

आदित्य शर्मा|

जयपुर। 15  दिसंबर को डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा शुरू किए गए अभियान “में भी बाल सरपंच” के तहत एक ऑनलाइन सत्र का अयोजन किया जाएगा। शाम 5 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के दिग्गज नेता और मालवीय नगर से विधायक कालीचरण सर्राफ मौजूद रहेंगे। इस ऑनलाइन सत्र का विषय “छात्र राजनीति से वरिष्ठ राजनेता तक की चुनौतियाँ” रखा गया है|

इस ऑनलाइन सत्र में उनके साथ राजस्थान के 7 संभागों से चुनकर आए बाल सरपंच, बाल उपसरपंच और बाल पंच भी शामिल होंगे| इन बच्चों से विधायक सर्राफ अपने राजनीति के लम्बे सफर के कुछ पल भी साझा करेंगे और इन बच्चों से उनके अनुभव जानेंगे| आपकी जानकारी के लिए बता दें की विधायक कालीचरण सर्राफ राजस्थान के दिग्गज और वरिष्ठ नेताओं में से एक है और उनका राजनीतिक सफ़र बहुत लम्बा है| वह राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री व् पूर्व शिक्षा मंत्री के पद पर रह चुके है|

इस सत्र में  शामिल होने वाले बच्चे वहीँ बच्चे है जो राजस्थान की अलग अलग ग्राम पंचायतों से चुने गए है। गौरतलब है की इस प्रकार के ऑनलाइन सत्र के आयोजन से बच्चे पंचायती राज व्यवस्था को और बारीकी से जान सकेंगे व साथ ही राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बखूबी अपनी बात रख सकेंगे।

“मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत हम राजस्थान के सभी संभागों में बाल पंचायतों का आयोजन कर चुके है| इस अभियान के तहत 5 दिसम्बर को भी एक ऑनलाइन सत्र कराया गया था जिसमें फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत और 8 दिसम्बर को नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई मौजूद थे| डिजिटल बाल मेला की जान्हवी शर्मा ने बताया की अगला सत्र 14  दिसम्बर को किशनगढ़ विधायक सुरेश टाक के साथ किया जाएगा।

यदि आपका बच्चा भी नेतृत्व की क्षमता रखता है और “बाल सरपंच” बनकर अपने गाँव का विकास करना चाहता है तो आज ही वीडियों बनाकर भेजें डिजिटल बाल मेला के मोबाइल नंबर +918005915026 पर| अधिक जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *