आदित्य शर्मा|
जयपुर| राजस्थान में “बाल पंचायतों” का आयोजन कर अब “मैं भी बाल सरपंच” अभियान अपने अगले पड़ाव पर आगे बढ़ गया है| डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा शुरू किये गए अभियान में राजस्थान भर से चुने गए 30 बाल प्रतिनिधियों को अब तराशने का काम ज़ारी है| ऑनलाइन सत्रों के माध्यम से चलाई जा रही इस पाठशाला में गुरु का किरदार निभा रहे है राजस्थान के विधायक जो इन बच्चों को राजनीति का पाठ पढ़ा रहे है|
अभी तक इस ऑनलाइन पाठशाला में बतौर मुख्य अतिथि या यूँ कहें बतौर शिक्षक जयपुर से फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत और बीकानेर से नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई जी बच्चों को राजनीति का ज्ञान दे चुके है| जहाँ एक और फुलेरा विधायक का विषय “पंचायती राज में बच्चों की भूमिका” रहा वही दूसरी और नोखा विधायक ने बच्चों को “प्रशासनिक दक्षता और राजनीतिक चुनौतियों” पर पाठ पढ़ाया|
डिजिटल बाल मेला की जान्हवी शर्मा ने यह भी बताया की आगामी दिनों में बच्चे किशनगढ़ विधायक सुरेश टाक व् भाजपा के दिग्गज नेता और मालवीय नगर विधायक कालीचरण सर्राफ की कक्षा में जुड़ेंगे| इन सत्रों में में विषय पर मात्र विधायक ही नहीं बात कर रहे है, बच्चे भी अपने अनुभव और सवाल नेताओं से कर रहे है|
आपकी जानकारी के लिए बता दें की यह 30 बच्चे राजस्थान के 7 संभागों में 10 “बाल पंचायतों” का आयोजन कर चुने गए है| इन बच्चों को चुनने वाले भी और कोई नहीं इनके साथी ही है जिन्होंने बैलट बॉक्स प्रक्रिया के तहत इन्हें चुना है| गौरतलब है की इन ऑनलाइन सत्रों से बच्चों को राजनीति के नए पहलू पता चल रहे है व् साथ ही अपनी आवाज़ मुखर किस प्रकार की जाती है यह भी पता चल रहा है|
यदि आपका बच्चा भी नेतृत्व की क्षमता रखता है और “बाल सरपंच” बनकर अपने गाँव का विकास करना चाहता है तो आज ही वीडियों बनाकर भेजें डिजिटल बाल मेला के मोबाइल नंबर +918005915026 पर| अधिक जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

