मुद्दे, सरकार को शामिल करने हैं अपनी योजनाओं में

सुझाव पत्र में पेश किये हैं किन बच्चों ने …

गर्वित शर्मा 

1. हर ग्राम पंचायत में बालिका शिक्षा सुनिश्चित हो|
2. हर ग्राम पंचायत में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति हो|
3. हर ग्राम पंचायत में कचरा निस्तारण की व्यवस्था हो|
4. हर ग्राम पंचायत में बच्चों के लिए एक खेल का मैदान हो|
5. इन खेल मैदानों में बुनियादी खेल संसाधन उपलब्ध हों|
6. हर राजकीय विद्यालय में स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित हो|
7. हर ग्राम पंचायत में दूर से विद्यालय आने वाले बच्चों के लिए वहां सुविधा उपलब्ध हो|
8. हर ग्राम पंचायत में एक पार्क हो|

यह सभी मुद्दे “बाल पंचायतों” में सरपंच की दावेदारी पेश करते समय रखे गए थे| राजस्थान के सभी संभागों में आयोजित हुई बाल पंचायतों में यूँ तो बहुत सारी स्थानीय समस्याओं की तरफ बच्चों ने ध्यान दिलाया लेकिन कुछ ऐसे मुद्दे थे जो हर ग्राम पंचायत में बच्चों की बातों में निकलकर आए| अपने गाँव में पार्क और स्कूल जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था सभी पंचायतों के बच्चों ने समान रूप से बाल पंचायत में उठाई| स्वच्छ पेयजल, और शौचालयों की जरूरत भी सभी बच्चों ने बताई| अपने – अपने गाँवों में कचरा निस्तारण की चिंता भी बच्चों के बुनियादी मुद्दों में शामिल रही| लिहाज़ा डिजिटल बाल मेला ने सरकार के सामने पेश किया है, “बाल सुझाव पत्र” जिसका मकसद है कि सरकार बच्चों के इन सुझावों पर गौर करे|
गौरतलब है कि बच्चों ने यह सुझाव पत्र यूनिसेफ और डिजिटल बाल मेला द्वारा शुरू किये गए “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत जयपुर में आयोजित हुए तीन दिवसीय “बाल सरपंच अधिवेशन” के दौरान सौंपा| “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की शुरुआत 15 अगस्त 2022 को हुई थी जिसके तहत राजस्थान के सभी संभागों में “बाल पंचायतों” का आयोजन किया गया और तीन – तीन बाल प्रतिनिधियों का चुनाव लाइव वोटिंग प्रक्रिया से किया गया| ये वही बाल प्रतिनिधि है जिन्होंने इस तीन दिवसीय अधिवेशन में भाग लिया|

आप भी यदि डिजिटल बाल मेला से जुड़ना चाहते हैं तो मेसेज करे मोबाईल नंबर +918005915026 पर, अधिक जानकारी के लिए फॉलो करें हमारे सोशल मिडिया हैंडल्स को –

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *