जब पहुंचे विधानसभा …
गर्वित शर्मा
राजस्थान की राजधानी में हाल ही में देश का पहला तीन दिवसीय बाल सरपंच अधिवेशन संपन्न हुआ है| राजस्थान के हर कोने से बच्चे इस अधिवेशन में भाग लेने पहुंचे| इन बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे| इन अभिभावकों ने जब अपने बच्चों को बड़े – बड़े अधिकारीयों के सामने प्रश्न पूछते देखा तो उन्हें भी काफी ख़ुशी हुई| इसके आलावा ये अभिभावक शैक्षणिक भ्रमण में भी बच्चों के साथ मौजूद रहे| बच्चों के अभिभावक इस बात पर बड़े गर्वित हुए कि उन्हें अपने बच्चों की वजह से राजस्थान विधानसभा, इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास भवन, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय जैसे स्थान घूमने का मौका मिला| अपने बच्चों की कला को यूँ मंच मिलता देख अभिभवकों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा| उन्होंने डिजिटल बाल मेला को इस आयोजन के लिए जमकर धन्यवाद दिया|
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तीन दिवसीय बाल सरपंच अधिवेशन का आयोजन “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत हुआ था जिसकी शुरुआत 15 अगस्त 2022 को हुई थी| इस अभियान का मकसद बच्चों को पंचायती राज प्रणाली के बारे में जागरूक करना था जिसके लिए डिजिटल बाल मेला ने यूनिसेफ के साथ हाथ मिलाया था| बच्चों में राजनीतिक समझ विकसित करने के लिए इससे पूर्व भी डिजिटल बाल मेला 14 नवंबर 2021 को राजस्थान विधानसभा में एतिहासिक बाल सत्र का आयोजन कर चुका है| राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने बच्चों को यह मौका दिया था|
गौरतलब है कि डिजिटल बाल मेला की शुरुआत जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा किया गया था जिसका मकसद कोरोना के मुश्किल समय में बच्चों की बोरियत को दूर करना था|
बच्चों की कला को मंच देने के लिए डिजिटल बाल मेला अनेक प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है| यदि आपका बच्चा भी प्रतिभावान है तो आप डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com जरुर देखे| डिजिटल बाल मेंला से जुडी को भी खबर पाने के लिए डिजिटल बाल मेला के मोबाइल नंबर +918005915026 पर संपर्क करें या हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को पर भी आप हमें मैसेज कर सकते हैं|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

