बाल सरपंच ने की बैठक की अध्यक्षता ….

रारह बनी देश की पहली ग्राम पंचायत …

गर्वित शर्मा 

जयपुर: 2023 के पहले सप्ताह में डिजिटल बाल मेला के बच्चों ने एक ऐतिहासिक शुरूआत की| साल 2022 में यूनिसेफ के साथ मिलकर जिस “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की शुरुआत की गयी थी, साल 2023 उसे एक कदम और आगे बढाने में कामयाब हुआ| बच्चों ने अपने विषयों को ग्राम पंचायत के समक्ष लाने के लिए और ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली को समझने के लिए ग्राम पंचायत भवन में जब शामिल होने का फैसला किया तो सरपंच ने भी अपनी पंचायत के बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए इन बच्चों को ही बैठक की अध्यक्षता करने का मौका दिया|
इस बैठक में पायल सिंह “बाल सरपंच”, आरती राठौड़ “बाल उप – सरपंच” और कुमकुम शर्मा बाल पंच के रूप में शामिल हुई| इन बच्चों ने इस बैठक में अपने गाँव की समस्याओं को सरपंच जी के सामने रखा और उनके तुरंत निवारण की मांग की| इसके साथ ही सरपंच श्रीमती कुसुम रारह ने बच्चों को भविष्य में आयोजित होने वाली बैठकों में भी भाग लेने के लिए आमंत्रित किया| इतना ही नहीं इस बैठक की अध्यक्षता भी बाल सरपंच पायल सिंह ने ही की| इस बैठक में सभी ग्राम पंचायत के सदस्यों के साथ साथ इन सभी बच्चों की भी उपस्थिति दर्ज की गयी|
दरअसल डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा राजस्थान के सातों संभागों में 10 बाल पंचायतों का आयोजन किया गया| इन बाल पंचायतों में बच्चों ने लाइव वोटिंग के माध्यम से “बाल प्रतिनिधियों” का चुनाव किया था| इन सभी बाल पंचायतों में सरपंचों ने वादा किया था कि चुने गए सभी बाल प्रतिनिधि ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली बैठकों में हिस्सा लेंगे और अपनी पंचायत के बच्चों का प्रतिनिधित्व करेंगे|
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की शुरुआत 15 अगस्त 2022 से हुई थी| डिजिटल बाल मेला इससे पूर्व भी राजस्थान विधानसभा में एतिहासिक बाल सत्र का आयोजन 14 नवम्बर 2021 को कर चुका है, जिसमें बच्चों ने ही मुख्यमंत्री, स्पीकर, मंत्री और विधायक बनकर एक दिन के लिए विधानसभा की कार्यवाही संचालित की थी| राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने बच्चों को यह मौक़ा दिया था|
यदि आपका बच्चा भी प्रतिभावान है तो उसे जोड़ें डिजिटल बाल मेला से जहाँ उसकी प्रतिभा को मंच मिलेगा| डिजिटल बाल मेला से जुड़ने के लिए आप www.digitalbaalmela.com पर जाएँ या +918005915026 मोबाईल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल मिडिया हैंडल्स को फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *