आदित्य शर्मा.
जयपुर. राज्य चुनाव (State Elections in India) या विधानसभा (Vidhansabha Election) चुनाव आमतौर पर भारत (India) के हर राज्य में होने वाले चुनाव है. इन चुनावों का मकसद है राज्य सरकार (State Government) का चुनाव करना. इन चुनावों से राज्य को अपना मुख्य मंत्री (Cheif Minister) मिलता है. विधानसभा चुनाव हर राज्य में अलग अलग समय पर कराये जाते है. विधानसभा चुनाव का चक्र भी 5 साल का होता है, इसका मतलब हर 5 साल बाद यह चुनाव कराये जाते है.
इन चुनावों की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार होती है-
विधानसभा चुनाव आम जनता के लिए होते है, जिसकी मदद से जनता अपने क्षेत्र का विधायक (M.L.A) चुनती है. यह विधायक निर्दलीय या किसी पार्टी के बैनर तले खड़े होते है, जिसके बाद जितने वाले विधायक राज्य की विधानसभा का हिस्सा बनते है. इन चुनावों में मतदान का अधिकार मात्र उस राज्य के नागरिक के पास ही होता है.
विधानसभा सीट-
हर राज्य में विधानसभा सीट की संख्या अलग-अलग होती है, राज्य को जनसंख्या अनुसार विधानसभा सीट का आवंटन होता है. इस कड़ी में भारत के उत्तर-प्रदेश में सबसे ज्यादा विधानसभा सीट है.
मुख्य मंत्री का चुनाव-
विधानसभा चुनाव में जीतने वाले विधायक किसी एक चेहरे को अपना समर्थन देकर मुख्य मंत्री बनाते है. इस प्रक्रिया की एक मुख्य बात यह भी है की मुख्य मंत्री बनने के लिए आपको बहुमत का समर्थन होना ज़रूरी है. जैसे अगर आपके राज्य की विधानसभा में 200 सीट है तो आपके पास 101 विधायकों का समर्थन होना ज़रूरी है, तभी आप सरकार बनाने के सक्षम होंगे.
आपकी जानकारी के लिए बता दें की यह अभियान डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों में मतदान के प्रति जागरूकता हेतु शुरू किया गया. इतना ही नहीं इस अभियान के तहत डिजिटल बाल मेला राजस्थान के 33 जिलों में भी पहुंचेगा. यह अभियान बच्चों की राजनीतिक जागरूकता बढाने के प्रयास की तीसरी कड़ी. डिजिटल बाल मेला इससे पहले इस ही कड़ी में 2 अभियान शुरू कर चूका है जिसमें कैसी हो बच्चों सरकार? और “मैं भी बाल सरपंच अभियान शामिल है.
डिजिटल बाल मेला से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक www.digitalbaalmela.com पर जाएँ या +918005915026 मोबाईल नंबर पर संपर्क करें|
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

