आइए जानते हैं बाबा साहब अम्बेडकर जयंती के बारे में…

आइए जानते हैं बाबा साहब अम्बेडकर जयंती के बारे में।

शिवाक्ष शर्मा।

 

हर साल देश भर में 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है। लोग उनको प्यार से बाबा साहब के नाम से पुकारते थे। भारत की स्वतंत्रता के बाद देश के संविधान के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से प्रति वर्ष 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती (Ambedkar jayanti) के रूप में मनाया जाता है।
बाबासाहब का जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के महू में एक गांव में हुआ था। उस दौर में उन्हें आर्थिक और सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा। बेहद विषम परिस्थितियों में पढ़ाई करने वाले बाबा साहेब ने स्कूल में भी भेदभाव का सामना किया। डाॅ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी सभी के लिए प्रेरणा है। उनके विचार महिलाओं को पुरुषों के बराबर, अल्पसंख्यकों और गरीबों को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित करते हैं।
सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के कई देशों में इस दिन को मनाया जाता है। इस दिन को समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी जाना जाता है। भीमराव अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन सामाजिक बुराइयों जैसे छुआछूत और जातिवाद के खिलाफ संघर्ष में लगा दिया। पूरे विश्व में उनके मानवाधिकार आंदोलनों, उनकी विद्वता जानी जाती है।
इस दिन सभी सरकारी दफ्तरों और देश के बौद्ध विहारों में उनकी जयंती मनाई जाती है और उनके विचारों को स्मरण कर नमन किया जाता है। सिर्फ यही नहीं, हर साल भारत के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति व दूसरे गणमान्य लोग उनके योगदान को याद करते हैं। उनकी प्रतिमाओं पर पुष्पमाला अर्पित किये जाते हैं।
कई सामाजिक संगठनों में उनसे जुड़े प्रश्नों के आधार पर क्विज, परिचर्चा, वाद-विवाद, भाषण, निबंध जैसी कई प्रोग्राम होते हैं। इसके अलावा, कई जगहों पर सांस्कृतिक आयोजन जैसे कि नृत्य-गायन, चित्रकारी, नाटक आदि प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं।

 

 

यह बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *