आजादी के शताब्दी वर्ष में “बाल सत्र” के बच्चें करेंगे भारत का नेतृत्व।
हैरिटेज बाल सत्र को संबोधित करते हुए बोले एलआईसी पूर्व चेयरमैन श्री हेमंत भार्गव।
द फ्यूचर सोसाइटी, डिजिटल बाल मेला और नगर निगम हैरिटेज के संयुक्त तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित निगम सभा “बाल सत्र” को संबोधित करते हुए एलआईसी पूर्व MD, एवं चेयरमैन श्री हेमंत भार्गव ने कहा “मैं इसे दूसरे परिप्रेक्ष्य में देता हूं” यह बहुत ही सामयिक कार्यक्रम है और डिजिटल बाल मेला भविष्य के लीडर तैयार करने का मंच बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजादी के जिस अमृतकाल की अकसर चर्चा करते हैं यह निगम सभा “बाल सत्र” उसी सोच को परिलक्षित कर रहा है।
सभी बाल पार्षदों ने अपने वार्ड की जमीनी समस्याओं की तरफ ध्यान दिलाया। श्री भार्गव कहा आज हम विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं।
पर्यावरण संरक्षण में बच्चों की भूमिका बड़ाने, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का महत्व समझाने और स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने के मकसद से इस निगम सभा “बाल सत्र” का आयोजन 14 अगस्त 2025 को जयपुर नगर निगम हैरिटेज के मुख्यालय में किया गया।

