डिजिटल बाल मेला दे रहा है बच्चों को अपनी लेखन कला दिखाने का एक सुनहरा अवसर।

सितंबर माह के विशेष दिनों पर लिखें आर्टिकल, विजेता को मिलेगा नकद इनाम।

शिवाक्ष शर्मा

जयपुर: डिजिटल बाल मेला बच्चों की लेखन कला को सबके सामने लाने का एक सुनहर अवसर दे रहा है। सितंबर महीने में आने वाले महत्वपूर्ण दिनों पर नीचे दी गयी सूची से आर्टिकल लिखें और पाएं 1100 रुपए का नकद ईनाम। जिस बच्चे का आर्टिकल सबसे अच्छा होगा उसे डिजिटल बाल मेला की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

सितम्बर 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां

2 सितम्बर – विश्व नारियल दिवस

5 सितंबर – अंतर्राष्ट्रीय दान दिवस

5 सितम्बर – शिक्षक दिवस (भारत)

8 सितम्बर – अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस

8 सितंबर – विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस

9 सितंबर – विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस

10 सितंबर – विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (डब्ल्यूएसपीडी)

11 सितंबर – राष्ट्रीय वन शहीद दिवस

14 सितम्बर – हिन्दी दिवस

15 सितम्बर –

इंजीनियर दिवस (भारत)

15 सितंबर – अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस

16 सितम्बर – अंतर्राष्ट्रीय लाल पांडा दिवस

17 सितम्बर – विश्व रोगी सुरक्षा दिवस

18 सितंबर- विश्व बांस दिवस

19 सितंबर – अंतर्राष्ट्रीय टॉक लिंक एक समुद्री डाकू दिवस

21 सितंबर – अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (यूएन)

21 सितंबर- विश्व अल्जाइमर दिवस

22 सितम्बर – कैंसर रोगियों के कल्याण का दिन

22 सितम्बर – विश्व गैंडा दिवस

23 सितम्बर – अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस

24 सितम्बर – विश्व बधिर दिवस

24 सितम्बर – विश्व नदी दिवस

25 सितम्बर – विश्व फार्मासिस्ट दिवस

25 सितम्बर – अंत्योदय दिवस

26 सितम्बर – विश्व गर्भनिरोधक दिवस

26 सितम्बर – विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस

27 सितम्बर – विश्व पर्यटन दिवस

28 सितम्बर – विश्व रेबीज दिवस

28 सितम्बर – विश्व समुद्री दिवस

29 सितम्बर – विश्व हृदय दिवस

30 सितम्बर – अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस

बच्चे इन दिनों पर 200 से 300 शब्दों तक एक आर्टिकल लिख सकते हैं .पूरे महीने में जिस बच्चे का आर्टिकल सबसे अच्छा होगा उसे राइटर ऑफ द मंथ घोषित किया जाएगा साथ ही उसे 1100 रुपए का नकद ईनाम भी दिया जाएगा।

 याद रहे कि आपको अपनी भाषा में ही लिखना हैं, गूगल कॉपी पेस्ट नहीं करना है।

“यह दिन क्यों मनाया जाता है?”, “यह दिन कब शुरू हुआ?” जैसे प्रश्नों के उत्तर आपके आर्टिकल में मिलने चाहिए।

 डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए यह नवाचार शुरू किया जा रहा है।

डिजिटल बाल मेला बच्चों द्वारा स्थापित एक प्लेटफॉर्म हैं जो बच्चों में जागरूकता लाने का और अपनी कला को दिखाने का एक मंच प्रदान करता है। डिजिटल बाल मेला सूचना प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करके बच्चों को उनके रचनात्मक पक्ष को उजागर करने में मदद कर रहा है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

आपको बता दें डिजिटल बाल मेला की शुरुआत 2020 में जयपुर की रहने वाली 10 साल की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला अब तक कई अभियानों का आयोजन कर चुका है जिसमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी बाल सरपंच” आदि शामिल हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *