राघव कल्ला ने किया नियम 324 की कार्यवाही का संचालन….
आदित्य शर्मा.
शिमला. 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा भवन में आयोजित “बाल सत्र” में सदन की कार्यवाही के मध्यस्थ में स्पीकर बदले गए. प्रश्नकाल की कार्यवाही ख़त्म होने के बाद इस विशेष बाल सत्र के स्पीकर लविश नेगी ने अपनी कुर्सी बाल उपाध्यक्ष राघव कल्ला को सुपुर्द की. दरअसल हुआ यूँ कि प्रश्नकाल की कार्यवाही के संपादन के बाद बाल स्पीकर लविश नेगी ने इशारा कर बाल उपाध्यक्ष राघव कल्ला को अध्यक्ष की कुर्सी की ओर बुलाया और उन्हें आगे की कार्यवाही समझा मार्शल के साथ सदन से प्रस्थान लिया.
इसके बाद सदन में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नियम 324 के तहत कार्यवाही का संचालन करने की जिम्मेदारी डिप्टी स्पीकर द्वारा निभाई गई. डिजिटल बाल मेला की फाउंडर जान्हवी शर्मा ने बताया कि सदन के सत्र में आमतौर पर भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की भूमिका होती है. इस तरह की व्यवस्था के प्रति सदन में बैठे बाल विधायकों और इस सत्र को देख रहे आम जन को अवगत करने हेतु अध्यक्ष बदले गए. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बच्चों कि राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने के लिए डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान की शुरुआत की गई थी.
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

