तनय।
अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर डिजिटल बाल मेला ने जयपुर में एक बाल पंचायत का आयोजन किया। पर क्या था इस बाल पंचायत का मकसद? आइए जानते हैं।
जयपुर। 20 नवंबर को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस (International Children’s Day) मनाया जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela)) ने 19 नवंबर को जयपुर (Jaipur) में एक बाल पंचायत (Baal Panchayat) का आयोजन किया। बच्चों के लिए आयोजित इस बाल पंचायत का गाँवों में होने वाली ग्राम पंचायत की तर्ज पर ही आयोजन किया गया। इस बाल पंचायत में जयपुर के जयरामपुरा (Jairampura) और राजावास (Rajavas) गाँवों की बाल पंचायतों से करीब 50 बच्चों को आमंत्रित किया, जिनमें जयरामपुरा की बाल सरपंच पायल जाबडोलिया के साथ गाँव के सरपंच पीयूष निठारवाल और राजावास के बाल सरपंच जयशंकर मीणा के साथ गाँव की सरपंच मीनाक्षी मीणा ने भी हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) के पंचायती राज मंत्री (Panchayati Raj Minister) रमेश चंद मीना (Ramesh Chand Meena) और यूनिसेफ इंडिया (UNICEF India) के संचार विशेषज्ञ (Communication Specialist) अंकुश सिंह (Ankush Singh) मुख्य अतिथियों के तौर पर शामिल हुए।
क्या था इस बाल पंचायत का मकसद?
डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित इस बाल पंचायत का मकसद ग्रामीण बच्चों में पंचायती राज के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही ग्रामीण स्तर पर लोकतंत्र व्यवस्था में उनकी सहभागिता को भी बढ़ाना था। डिजिटल बाल मेला इससे पहले इन दोनों गाँवों में बाल पंचायतों का आयोजन कर चुका है, पर इस बार की बाल पंचायत अलग थी। इसमें बच्चों को राजस्थान के पंचायती राज मंत्री रमेश चंद मीना से सीधा संवाद करने का मौका मिला। उन्होंने न केवल बच्चों की बातें सुनी, बल्कि उनके सवालों के जवाब देने के साथ ही उन्हें कई नई शिक्षाप्रद बातें भी बताई और उनका मार्गदर्शन किया। यूनिसेफ के संचार विशेषज्ञ अंकुश सिंह ने बच्चों के अधिकारों के पक्ष में बात की। इतना ही नहीं, बच्चों को त्रि-स्तरीय पंचायत प्रणाली के बारे में सही से समझाने के लिए एक ड्रामा का भी मंचन किया गया।
यह भी पढ़ें :- राजस्थान के पंचायती राज मंत्री रमेश चंद मीना ने दिया बच्चों की बात सुनने का आश्वासन
यह भी पढ़ें :- बाल पंचायत में जयरामपुरा और राजावास के सरपंचों जगदीश निठारवाल और मीनाक्षी मीना ने इसे बताया अपने गाँव के बच्चों के लिए बड़ा अवसर
अगर आपका बच्चा भी डिजिटल बाल मेला के अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप #DigitalBaalMela की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

