आइए जानते है आखिर कौन बना “राइटर ऑफ दी मंथ”।
शिवाक्ष शर्मा
डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित जनवरी महीने के महत्वपूर्ण दिनों पर आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता का परिणाम सामने आ गया है।
हिमाचल प्रदेश की अंजली ने इस प्रतियोगिता में बाजी मार ली है। इसी के साथ अंजली के सर ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ का ताज सज चुका है। अंजली को डिजिटल बाल मेला द्वारा ₹1100 का ईनाम दिया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला ने फरवरी महीने के महत्त्वपूर्ण दिनों पर भी आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता शुरू की हुई है। बच्चे इस प्रतियोगिता में अपने आर्टिकल भेज सकते है एवं फरवरी महीने के ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ बन सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए आप डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट से जुड़े रहिए।
डिजिटल बाल मेला सितम्बर 2023 से आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है जिसमें विभिन्न बच्चे अपनी लेखन क्षमता से विजेता बजे हैं।
डिजिटल बाल मेला बच्चों के बीच जागरूकता पैदा करने और उनकी कला को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए बच्चों द्वारा स्थापित एक मंच है। डिजिटल बाल मेला सूचना प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करके बच्चों को उनके रचनात्मक पक्ष को उजागर करने में मदद कर रहा है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
आपको बता दें कि डिजिटल बाल मेले की शुरुआत 2020 में जयपुर की रहने वाली 10 साल की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला अब तक कई अभियान चला चुका है जिनमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी बाल सरपंच” आदि शामिल हैं।
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

