बाल लेखिका वंशिका।
24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया मैं शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता लाना है| मनुष्य के जीवन में शांति और विकास सबसे जरूरी चीज हैं और इसे हासिल करने का एकमात्र तरीका शिक्षा है|
अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हर वर्ष 23 जनवरी को मनाया जाता है|
अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2024 के विषय है – स्थाई शांति के लिए सीखना|
“जीना है तो ऐसे जियो जैसे कि आज आखरी दिन हो और पढ़ना है तो ऐसे पढ़ो कि तुम्हें हमेशा के लिए जीना हो | “
संसार को बदलने के लिए शिक्षा सबसे प्रभावशाली हथियार है| आप अपनी शिक्षा के दम पर किसी भी उपलब्धि को हासिल कर सकते हैं| लिटरेसी नॉलेज अर्थव्यवस्था की सबसे बेशकीमती करेंसी है| विद्या सभी के जीवन को बदलने का साहस रखती है| विद्या ही हमें भविष्य के लिए तैयार रखती है|
“जरूरी नहीं रौशनी चिरागों से ही हो शिक्षा से भी घर रोशन होते हैं|”
ऐसी कोई करो पढ़ाई ,
जिससे कोई ना जी चुराए|
नई-नई हो बातें उसमें,
सारी बातें मन को भाएँ|
बोझ हमें क्यों लगे पढ़ाई,
मन कभी भी टिक ना पाए|
कितना कुछ भी याद करें हम,
फुर्र से वह गायब हो जाएँ|
दें कोई ऐसा ज्ञान हमें भी,
मन के गांठे खुलती जाएँ|
जिज्ञासा हो शांत सभी की,
भीतर का तम मिटता जाएँ|
मिलकर ऐसी करें पढ़ाई ,
सबका मन मिल जाता जाए|
फिर कुछ करेंगे जग के खातिर,
सबका घर रोशन हो जाएँ|
डिजिटल बाल मेला ने जनवरी माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –