सुजानपुुर की अनवी पोवारी पहुंची हिमाचल प्रदेश विधानसभा ‘बाल सत्र’ में

12 जून को स्पीकर श्री कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में हुआ था आयोजन.

शिवाक्ष शर्मा.

शिमला. 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बना. इस विशेष सत्र के लिए देश भर से 68 बच्चों का चयन किया गया था, जिसकी प्रक्रिया कुल तीन माह चली थी. “बाल प्रतिनिधि” बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ शिमला स्थित विधानसभा भवन में मुखर करते नज़र आए. जवाहर नवोदय विद्यालय हमीरपुर की अनवी का चयन भी इस सत्र के लिए हुआ था जिसमें उन्हें सरकार क पक्ष विधायक बनने का मौका मिला. अन्वी ने अपनी एंट्री डिजिटल बाल मेला को वीडियो के माध्यम से भेजी थी जिसमें उन्होंने शिक्षा मंत्री बनने की दावेदारी पेश की. अन्वी ने बताया कि अगर वो शिक्षा मंत्री बनी तो हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने का व उच्चतम स्तर की शिक्षा दिलवाने का प्रयास करेंगी.

बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर हुआ था विशेष बाल सत्र का अयोजन…

इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं बतौर विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, शामिल हुए. इस सत्र की ख़ास बात यह रही की बच्चों ने ही मुख्यमंत्री, नेता-प्रतिपक्ष, स्पीकर समेत सभी पदों की भूमिका निभाई व एक दिन के लिए राज्य की विधानसभा का संचालन किया।

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें –

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *