अगस्त महीने के लिए भी शुरू हो रही है आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता।
शिवाक्ष शर्मा।
जुलाई माह की ही तरह डिजिटल बाल मेला अगस्त माह में भी बच्चों के लिए आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। इसके तहत बच्चों को अगस्त महीने के विशेष दिनों पर आर्टिकल लिखना है। इस प्रतियोगिता के विजेता बच्चे को 1100 रूपये का नकद ईनाम दिया जायेगा साथ ही उस बच्चे को “राइटर ऑफ़ द मंथ ” के खिताब से भी नवाजा जायेगा।
इससे पहले भी डिजिटल बाल मेला ने “राइटर ऑफ़ द मंथ ” प्रतियोगिता का आयोजन किया था, जिसमें बच्चों ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया और बड़ी संख्या में अपने आर्टिकल्स डिजिटल बाल मेला को भेजे थे।
डिजिटल बाल मेला बच्चों को लेखक बनने का मौक़ा दे रहा है। अपनी लेखन कला को दुनिया के सामने लाने और 1100 रुपये जीतने का बच्चों के पास यह सुनहरा मौका है। बच्चों द्वारा भेजे जाने आर्टिकल डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर प्रकाशित किये जायेंगे। “राइटर ऑफ़ द मंथ” बनने के लिए बच्चों को आर्टिकल लिखते समय निम्न बातों का ध्यान रखना है-
-आप जिस भी विशेष दिन पर आर्टिकल लिखे उसे आपको तीन दिन पहले हमे भेजना होगा।
– आर्टिकल कम से कम 250 शब्दों मे लिखने होंगे।
– आर्टिकल के साथ बच्चों को अपना नाम, पता, विद्यालय का नाम भी भेजना है।
– आर्टिकल के साथ आपको एक फोटो भी भेजनी है जो की चुने हुए आर्टिकल के साथ लग सके। यह फोटो आपके आर्टिकल के दिन से संबंधित होनी चाहिए।
– अगर आप इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे है तो कम से कम तीन विशेष दिनों पर आर्टिकल लिखना होगा।
– आपके द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपकी खुद की सोच एवं समझ से लिखा हुआ होना चाहिए। गूगल अथवा किसी भी और माध्यम से कॉपी पेस्ट किया हुआ आर्टिकल स्वीकार नहीं किया जाएगा।
– प्रतियोगिता के अंत मे जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 का नगद इनाम दिया जाएगा।
– बच्चों को अपने आर्टिकल वर्ड फोर्मेट में ही भेजने हैं, पीडीएफ या अन्य किसी भी फ़ाइल फोर्मेट में भेजे जाने वाले आर्टिकल मान्य नहीं होंगे|
– बच्चों को हर आर्टिकल के साथ अलग – अलग फोटो भेजनी है। हर बार एक ही फोटो भेजने पर आपका आर्टिकल प्रतियोगिता से बाहर हो जायेगा
डिजिटल बाल मेला ने बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए यह नवाचार शुरू किया है।
important days in August 2024
1 अगस्त – राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस
1 अगस्त – यॉर्कशायर दिवस
1-7 अगस्त – विश्व स्तनपान सप्ताह
1 अगस्त- विश्व व्यापी वेब दिवस
3 अगस्त- राष्ट्रीय तरबूज दिवस
3 अगस्त- लौंग सिंड्रोम जागरूकता दिवस
4 अगस्त- सहायक कुत्ता दिवस
4 अगस्त – अमेरिकी तट रक्षक दिवस
5 अगस्त – वर्षा ऋतु
6 अगस्त – हिरोशिमा दिवस
6 अगस्त – फ्रेंडशिप डे
7 अगस्त – राष्ट्रीय हथकरघा दिवस
7 अगस्त – तीज
8 अगस्त – भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ
9 अगस्त – भारत छोड़ो आंदोलन दिवस
9 अगस्त – नागासाकी दिवस
9 अगस्त – विश्व के स्वदेशी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
9 अगस्त- राष्ट्रीय पुस्तक प्रेमी दिवस
10 अगस्त – विश्व शेर दिवस
10 अगस्त – विश्व जैव ईंधन दिवस
11 अगस्त – तुलसीदास जयंती
12 अगस्त – अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस
12 अगस्त: विश्व हाथी दिवस
13 अगस्त – अंतर्राष्ट्रीय लेफ्टहैंडर्स दिवस
13 अगस्त – विश्व अंग दान दिवस
14 अगस्त – विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
15 अगस्त – राष्ट्रीय शोक दिवस (बांग्लादेश)
15 अगस्त – भारत में स्वतंत्रता दिवस
15 अगस्त – वर्जिन मैरी की मान्यता का दिन
16 अगस्त – बेनिंगटन युद्ध दिवस
17 अगस्त – इंडोनेशियाई स्वतंत्रता दिवस
17 अगस्त- मलयालम नव वर्ष
17 अगस्त- गैबॉन स्वतंत्रता दिवस
17 अगस्त- अफ़गानिस्तान स्वतंत्रता दिवस
19 अगस्त – रक्षाबंधन
19 अगस्त – विश्व फोटोग्राफी दिवस
19 अगस्त – विश्व मानवतावादी दिवस
19 अगस्त- हरियाली तीज
20 अगस्त- गणेश चतुर्थी
20 अगस्त – विश्व मच्छर दिवस
20 अगस्त – सद्भावना दिवस
20 अगस्त – भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस
21 अगस्त- नाग पंचमी
23 अगस्त – दास व्यापार और उसके उन्मूलन की याद के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
23 अगस्त – स्टालिनवाद और नाज़ीवाद के पीड़ितों के लिए यूरोपीय स्मरण दिवस
23 अगस्त- इसरो दिवस
26 अगस्त – कृष्ण जन्माष्टमी
26 अगस्त – महिला समानता दिवस
26 अगस्त: अंतर्राष्ट्रीय कुत्ता दिवस
26 अगस्त- मदर टेरेसा जयंती
29 अगस्त – राष्ट्रीय खेल दिवस
30 अगस्त – लघु उद्योग दिवस
31 अगस्त- संस्कृत दिवस
31 अगस्त – हरि मर्डेका (मलेशिया राष्ट्रीय दिवस)
डिजिटल बाल मेला बच्चों द्वारा स्थापित एक प्लेटफॉर्म है जो बच्चों में जागरूकता लाने और अपनी कला को दिखाने का एक मंच प्रदान करता है। डिजिटल बाल मेला सूचना प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करके बच्चों को उनके रचनात्मक पक्ष को उजागर करने में मदद कर रहा है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
आपको बता दें डिजिटल बाल मेला की शुरुआत 2020 में जयपुर की रहने वाली 10 साल की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला अब तक कई अभियानों का आयोजन कर चुका है जिसमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी बाल सरपंच” आदि शामिल हैं। डिजिटल बाल मेला ने बच्चों की लेखन कला को दुनिया के सामने लाने के लिए इस अभियान की शुरूआत की है। अपना आर्टिकल आप 8005915026 पर भेज सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

