डिजिटल एज में बच्चों के हाथ से मोबाईल नहीं छूट सकते
ओमप्रकाश ढाका।
अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस 20 नवम्बर 2023 के अवसर पर जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा आयोजित Blue street & Ed talk में एलआईसी के पूर्व अध्यक्ष हेमन्त भार्गव ने अपनी प्रेरणादायक स्पीच से सभी बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अभी मैं आपके कार्यक्रम में सम्मिलित होने आया तो मैंने देखा कि कार्यक्रम के मुख्य द्वार से लेकर यहां तक आपने अपनी कला का प्रदर्शन कर रखा है। बच्चों की पेंटिंग प्रदर्शनी बहुत ही अद्भुत है। मैंने देखा कि टैटू आर्टिस्ट, नेल आर्टिस्ट और गेम्स दिखाने वाले बच्चे अपनी कला का प्रर्दशन लाइव दे रहे थे। मैं सबसे पहले डिजिटल बाल मेला और फ्यूचर सोसाइटी संस्थान का धन्यवाद करना चाहूंगा कि उन्होंने बहुत ही अच्छे कार्यक्रम का आयोजन किया है और साथ में यूनिसेफ का भी जिन्होंने इस कार्यक्रम में सहयोग किया है। अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर यूनिसेफ के सहयोग से हमें इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजन करने में मदद मिल रही है।
जिस प्रकार से यहां दूर दूर से बच्चे आए है वो दिखाता है कि बच्चे कितनी रूचि ले रहे है। एक बच्चा लक्ष्य सोनी हमें मिला था जिसने काफी सुन्दर पेंटिंग बना रखी थी जो सूरतगढ़ से आया था। 1000 के लगभग बच्चे जिस प्रकार इस कार्यक्रम में आए हुए वो अपने आप में एक रिकॉर्ड है जो बाल मेले का समा बांधता है।अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए
कहा कि हमने जो सफलता हासिल कर ली है वो आज के बच्चों को बहुत सारी चीज़ें धरोहर में मिली है इसलिए इन बच्चों की चाहत अलग है। हमारे पास आज से 15 वर्ष पहले एक से डेढ़ इंच का मोबाईल फोन होता था और वो भी ब्लैक एंड व्हाइट होता था, ना हम उसमें फोटो खींच सकते थे और ना ही उस समय फ़ोटो भेजने का व्हाट्सएप था। पीछले 10 – 15 सालों में मोबाईल फोन का विकास हुआ है। आज के बच्चो के लिए यह एक कहानी का रूप बन गया है लेकिन हम लोगों ने वो दौर देखा है। आज के समय में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में जबर्दस्त बदलाव आया है। आज के बच्चों को मोबाईल फोन की दुनिया खिलौने के रूप में मिल गया रही हैं। हम पीछले 30 से 40 वर्ष लगाकर यहां पहुंचे है और आप सब बच्चों को हमसे ऊपर उठना है।
आपके भी प्रतिभावान बच्चे डिजिटल बाल मेला के कार्यक्रमों की जानकारी लेना चाहते है तो डिजिटल बाल मेला के इस नंबर/वेबसाइट : 8005915026/ https://www.digitalbaalmela.com/ पर संपर्क करें।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

