वेक्सिनेशन बच्चों के अधिकारों को सुनिश्चित करने का पहला कदम – अंकुश सिंह

यूनिसेफ राजस्थान संचार विशेषज्ञ बोले, 40 प्रतिशत आबादी को साथ लेना सबसे बड़ी जरूरत    

ओमप्रकाश ढाका 

यूनिसेफ एवं फ्यूचर सोसाइटी की नई पहल ” जेंडर सेंसिटिव राजस्थान ” के तहत 20 दिसम्बर 2023 बुधवार को लैंगिक संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए मीडिया कार्यशाला का आयोजन सूर्यनगरी जोधपुर में हुआ। इस अवसर पर यूनिसेफ राजस्थान के संचार विशेषज्ञ अंकुश सिंह ने उद्घाटन उद्बोधन में बाल अधिकारों को सुरक्षित करने में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की बड़ी भूमिका बताई। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय समय वैक्सीन की जरूरी डोज लगाना चाहिए।

जोधपुर के आरटीडीसी होटल ” घूमर ” में आयोजित कार्यशाला में मीडिया के साथियों के सामने एक परजेंटेशन रखा जिसके माध्यम से उन्होंने समझाया कि राजस्थान में बहुत सारे जेंडर से सम्बन्धित मुद्दे है जिन्हें प्रमुखता से सामने लाने की जरूरत है। राजस्थान में आज भी लाखों बच्चे जीने, पढ़ने, सुरक्षा, सहभागिता के अधिकार से वंचित है। अंकुश सिंह बोले हमारे देश में 40 प्रतिशत आबादी 20 वर्ष से नीचे की है वो पीछे छूट रही है। इसलिए बच्चों को विकास की रफ्तार से जोड़ने के लिए जरूरी है उनके अधिकारों को सुरक्षित करना। गौरतलब है कि इस कार्यशाला में जोधपुर संभाग के पत्रकारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *