परिणाम की होगी जल्द घोषणा….
आदित्य शर्मा.
जयपुर. Digital Baal Mela और LIC के अभियान Bacchon Ki Sarkar Kaisi Ho? के तहत गत अप्रैल से चल रही क्विज प्रतियोगिता समाप्त हो गयी है. DBM के फेसबुक पेज पर रोज़ शाम 4 बजे क्विज लाइव किया जाता था, जिसमें राजनीति और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाते थे. इस प्रतियोगिता के तहत सबसे ज्यादा सही उत्तर देने वाले दो बच्चों को, डिजिटल बाल मेला द्वारा Himachal “Baal Satra” के लिए बाल प्रतिनिधि के चुनावों में प्राथमिकता दी जाएगी. ऐसे में विजेता दौ बच्चों के नाम डिजिटल बाल मेला जल्द घोषित करेगा.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस Quiz Competition का आयोजन बच्चों की सरकार कैसी हो? के तहत किया जा रहा है। इसी अभियान के चलते 12 जून को शिमला विधानसभा में विशेष बाल सत्र का आयोजन किया जाएगा। बच्चों को यह स्वर्णिम अवसर एच.पी विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने दिया है। इस अभियान की सराहना करते हुए हिमाचल के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसे बच्चों की राजनीतिक जागरूकता के लिए उपयोगी बताया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बच्चों को यह वीडियो हमारी वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करनी आवश्यक है.
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

