हिमाचल के कौने-कौने तक पहुँच रहा बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान….

कक्षा 10 वीं की छात्रा सोनू

काज़ा की सोनू से लेकर बतवाड़ के अभिनव दें रहे सरकार को सुझाव….

आदित्य शर्मा.

जयपुर. डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित एल.आई.सी द्वारा प्रायोजित बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान हिमाचल के कौने-कौने में अपनी पकड़ बना रहा है. बच्चों की राजनीतिक जागरूकता बढाने के लिए शुरू हुए इस अभियान के तहत काज़ा और बतवाड जैसे दूर दराज इलाके के बच्चे भी अपनी सुझाव वीडियो हमें भेज रहे है.

जहां काज़ा के राजकीय वरिष्ठ विद्यालय की कक्षा 10 वीं की छात्रा सोनू ने स्वछता के लिए अपना सुझाव सरकार को दिया वही दूसरी ओर ने बताया की अगर वह अपने राज्य के मुख्य-मंत्री बनेंगे तो वह हर एक नागरिक के लिए खाने की व्यवस्था हेतु कोई योजना लाएंगे.

बतवाड़ के सरस्वती विद्या निकेतन हाई स्कूल की कक्षा 10 में पढने वाले अभिनव ठाकुर
ABHINAV THAKUR

गौरतलब है कि बच्चों ने अपने सुझाव सरकार के सामने रखते हुए विधानसभा बाल सत्र में चुनाव हेतु अपनी दावेदारी पेश की. इस अभियान में दिए गए बच्चों के इन सुझावों को उनका मैनिफेस्टो माना जा सकता है, जिसमें देश भर के बच्चे अपने सुझाव, और बाल मुद्दें डिजिटल बाल मेला के मच से रख रहे है.

आपको बता दें कि इन सुझावों के आधार पर ही बच्चों का चुनाव 12 जून होने वाले हिमाचल विधानसभा बाल सत्र के लिए किया जाएगा. ऐसे में इस अभियान में मात्र 8 से 17 वर्ष के बच्चे 30 APRIL तक इस अभियान में भाग ले सकते है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बच्चों को यह वीडियो हमारी वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करनी आवश्यक है.

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *