आइए जानते हैं बाड़मेर जैसलमेर सीट से भाजपा के प्रत्याशी कैलाश चौधरी जी के बारे में।
कैलाश चौधरी का राजनीतिक सफर स्थानीय जमीनी स्तर के आंदोलनों में उनकी भागीदारी से शुरू हुआ।
शिवाक्ष शर्मा।
कैलाश चौधरी जी का जन्म 20 सितंबर 1973 को बायतु, राजस्थान में हुआ था। उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्तवी विश्वविद्यालय अजमेर से एमए की डिग्री हासिल की है। कैलाश चौधरी छात्र राजनीति से उभरे हुए नेता हैं। वे दंबग छात्र नेता हुआ करते थे। बाड़मेर बालोतरा में फैक्ट्रियां बंद पर कई मजदूरों का रोजगार छीन गया था। इस पर कैलाश चौधरी चार महीने तक धरने पर बैठे थे। पुलिस न उन पर खूब लाठियां भी बरसाई और जेल में भी डाला। कहा जाता है कि भूख हड़ताल करने से उन्हें अल्सर हो गया था। स्नातक करने के बाद कैलाश चौधरी ने बस कंडक्टर के तौर पर भी काम किया। 1999 में कैलाश चौधरी जी ने पहली बार पार्षद का चुनाव लड़ा था लेकिन तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2004 में वह जिला परिषद के सदस्य बने थे। 2008 में उन्होंने बायतु विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2013 में उन्होंने दोबारा भाजपा की टिकट पर बायतु विधानसभा सीट से दोबारा चुनाव लड़ा एवं इस बार जीत भी दर्ज की। 2018 में एक बार फिर उन्होंने बायतु विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा, परंतु 2019 में भाजपा ने उन्हें बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा एवं कैलाश चौधरी ने जीत भी दर्ज की। कैलाश चौधरी जी को मोदी कैबिनेट में कृषि राज्य मंत्री का दायित्व सौंपा गया। अब 2024 में भाजपा ने फिर से उन्हें बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट से टिकट दी है।
डिजिटल बाल मेला ने मार्च माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

