मैं भी बाल सरपंच: बरांगना ने चुना अपना “बाल सरपंच”

तनय मिश्रा।

डिजिटल बाल मेला के “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की आधिकारिक शुरुआत के साथ ही आयोजित “बाल पंचायत” में वोटिंग के द्वारा बरांगना से “बाल सरपंच” को चुन लिया गया है।

जयपुर। 2 अक्टूबर 2022 को डिजिटल बाल मेला के नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” की आधिकारिक शुरुआत नागौर के बरांगना से हो गई है। इस अवसर पर एक “बाल पंचायत” का भी आयोजन किया गया, जिसमें लाइव वोटिंग के माध्यम से बरांगना से “बाल सरपंच” को चुन लिया गया है। यह इस अभियान के तहत चुना गया पहला बाल सरपंच है।

किसे चुना बरांगना की बाल पंचायत ने?

“मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत बरांगना की “बाल पंचायत” में लगभग 250 बच्चों ने हिस्सा लिया। इनमें से कुल 16 बच्चों ने “बाल सरपंच” के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए बताया कि अगर वो सरपंच होते तो अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों के लिए किस तरह काम करते। पंचायत में मौजूद सभी बच्चों को अपने पसंदीदा दावेदार के लिए लाइव वोटिंग करने का मौका दिया गया। इन वोटों की गिनती पूरी होने के बाद बरांगना से बाल सरपंच चुन लिया गया है। सबसे ज़्यादा वोटों (73) के साथ युवराज को बरांगना से बाल सरपंच चुना गया है। उन्हें अपने क्षेत्र में होने वाली पंचायतों में बैठने और सुझाव देने का मौका तो मिलेगा ही, साथ ही डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने का भी मौका मिलेगा। इसके अलावा दूसरे स्थान पर रहे योगेंद्र (60 वोट) को बाल उपसरपंच और तीसरे स्थान पर रहे अरविंद (32 वोट) को बाल पंच चुना गया है।

यह भी पढ़ें :- “मैं भी बाल सरपंच”: जानिए क्या हुआ बरांगना की बाल पंचायत में

यह भी पढ़ें :- “मैं भी बाल सरपंच”: पोस्टर विमोचन

अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब – 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *