केन्द्रीय मंत्री के रूप में भी कर चुके हैं कार्य
शिवाक्ष शर्मा
नवीन पटनायक एक भारतीय राजनीतिज्ञ और लेखक हैं जो ओडिशा के वर्तमान और 14वें मुख्यमंत्री हैं और 2000 से हिंजिली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं ।
नविन पटनायक का जन्म 16 अक्टूबर 1946 को ओडिशा के कट्टक में हुआ था। इनके पिता बीजू पटनाइक जो एक राजनेता होने के साथ-साथ बिजनेसमैन भी थे और 2 बार यह ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवा भी दे चुके हैं। नवीन पटनायक अपनी शिक्षा पूरी करने के पश्चात एक लेखक के तौर पर सामने आये और तब इनका राजनीति से कोई लेने-देना नहीं होता था। इन्होने लेखक होने के तौर पर अब तक 3 किताबें प्रकाशित करा चुके हैं।
नवीन पटनायक वर्ष 1996 में अपने पिता की मृत्यु के बाद राजनीति में शामिल हो गए। वर्ष 1996 में वह जनता दल के उम्मीदवार के रूप में, असका विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव में 11 वीं लोकसभा के लिए चयनित किए गए।बाद में बीजेपी की मदद से नवीन पटनायक जनता दल से अलग हो गए और अपनी पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) का गठन किया. अगले साल लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने भाजपा के साथ गठबंधन किया और पटनायक प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में इस्पात और खान मंत्री के रूप में शामिल हुए.
2000 के विधानसभा चुनाव में, बीजेडी ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन में अधिकांश सीटें जीतीं , पटनायक ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया और ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और तब से वह ओडिशा के मुख्यमंत्री है
बीजेपी के साथ उनका गठबंधन 2009 तक रहा. देश के दूसरे सबसे लम्बे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी नवीन पटनायक के नाम है . सीएम नवीन पटनायक ने पश्चिम बंगाल के ज्योति बसु का रिकॉर्ड तोड़ा है जो 23 वर्ष और 137 दिन तक सीएम पद पर रहे थे।
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

