एबीवीपी के समान्य कार्यकर्ता के रूप में की राजनीति की शुरुआत
गर्वित शर्मा
जयपुर : पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितम्बर 1975 को हुआ था| इस समय उत्तराखंड कोई अलग राज्य नहीं होकर उत्तर प्रदेश में ही शामिल था| पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ विश्वविद्यालय से छात्र राजनीति में कदम रखा और एबीवीपी में विभिन्न पदों पर रहे. लखनऊ में एबीवीपी (ABVP) के राष्ट्रीय अधिवेशन के संयोजक होने की उपलब्धि उनके खाते में दर्ज है | पुष्कर सिंह धामी एबीवीपी के यूपी प्रदेश महासचिव भी रहे. 2000 में उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद वह सीएम भगत सिंह कोश्यरी के ओएसडी रहे | इसके अलावा धामी 2002 से 2008 तक दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे. साथ ही धामी वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष भी है|
सन 2012 में हुए विधानसभा चुनावों में पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से विधायक का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की| इसके बाद 2017 विधानसभा चुनाव में भी धामी खटीमा के विधायक के रूप में विधानसभा में शामिल हुए| इस दौरान तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया| 2021 मे तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद से इस्तीफा देने के बाद, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड (Uttarakhand) के नए मुख्यमंत्री के रूप मे चुना, उन्होंने उत्तराखंड के 12 मुख्यमंत्री के रूप मे शपथ ली |
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

