12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा भवन में हुआ था आयोजन…
साक्षी ठाकुर.
शिमला. 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बना. इस विशेष सत्र के लिए देश भर से 68 बच्चों का चयन किया गया था, जिसकी प्रक्रिया कुल तीन माह चली थी. “बाल प्रतिनिधि” बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ शिमला स्थित विधानसभा भवन में मुखर करते नज़र आए. शिमला के जी एस एस एस टूटू विद्यालय में पढ़ रही रिजा़ शेख़ का चयन भी इस सत्र के लिए किया गया था, जिसमें उन्होंने शहरी विकास मंत्री की भूमिका निभाई .
रिजा़ ने विपक्ष द्वारा उठाए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि – “प्रदेश सरकार द्वारा पार्किंग की समस्या से निपटने हेतु पार्किंग सुविधा पहले से उपलब्ध हैं. साथ ही नई निर्माणरत इमारतों में पार्किंग के नियम शहरी प्रशासन के नियमों के मुताबिक ही हो रहे है”.
इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं बतौर विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, शामिल हुए . इस सत्र की ख़ास बात यह रही की बच्चों ने ही मुख्यमंत्री, नेता-प्रतिपक्ष, स्पीकर समेत सभी पदों की भूमिका निभाई व एक दिन के लिए राज्य की विधानसभा का संचालन किया.
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

