बाल विधायक आकृति ने कहा- राज्य सरकार द्वारा की जाए फसलों की मार्केटिंग…

बाल विधायक आकृति

बेहतर कोल्ड स्टोरेज व्यवस्था की दिशा में किया जाए कार्य…

आदित्य शर्मा.
शिमला. हिमाचल प्रदेश विधानसभा “बाल सत्र” में खेती के प्रति भी बच्चों ने सुझाव दिए. राज्य में कृषि व्यवस्था में सुधार और किसानों की आय बढ़ाने के लिए सदन में बाल विधायक आकृति प्रस्तुत हुई.

उनके द्वारा दिए गए सुझावों में तीन मुख्य सुझाव निकल कर आये.

पहला- किसानों की आमदनी बढ़ाने हेतु सरकार को राज्य में पैदा हो रही फसलों की मार्केटिंग पर ध्यान देना चाहिए.

दूसरा- सेब और पीच की खेती कर रहे किसानों के लिए परिवहन योजना लागू की जानी चाहिए, जिसके चलते सरकारी कोल्ड स्टोरेज वैन के माध्यम से इन फसलों को गोदामों तक पहुंचाया जा सके.

तीसरा- सरकार को राज्य में कोल्ड स्टोरेज गोदामों की व्यवस्था को और सुदृढ़ करना चाहिए.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित इस सत्र में विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्यसभा उपसभापति श्री हरिवंश शामिल हुए थे. उन्होंने अपने संबोधन में बाल सत्र की सरहना की, और सदन में बैठे सभी विधानसभा सदस्यों से बच्चों से सिख लेने का आग्रह किया, उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बच्चों ने शांतिपूर्वक और बहुत ही खूबसूरती से सदन का संचालन किया इससे बड़ो को सीख लेनी चाहिए.

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *