रेश ड्राइविंग की वजह से बढ़ रहे है हादसे…
आदित्य शर्मा.
शिमला. किसी भी देश के विकास में युवाओं का योगदान सबसे अहम है, ऐसे में अगर युवा ही गैर जिम्मेदाराना हरकत करने लगे तो देश अंधकार की ओर अग्रसर होता है. यह कहना है चंबा के बाल विधायक आकर्षित शर्मा का, जो 12 जून को आयोजित हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा “बाल सत्र” का हिस्सा बने. विपक्ष के सदस्य के तौर पर उन्होंने सदन में नियम 324 की कार्यवाही के तहत सरकार और समाज के सामने अपना मुद्दा रखते हुए कहा कि-
चंबा के बाल विधायक आकर्षित शर्मा द्वारा दिया गया सुझाव-
रोज़ प्रदेश में रेश ड्राइविंग के कई कृत्य सामने आते है और इनमें सम्मिलित अधिकतर व्यक्ति युवा होते है. इसके चलते जान-माल का नुकसान तो होता ही है पर कई जीवन तबाह भी हो जाते है. आज जहाँ देश और प्रदेश प्रगतिशील बन रहा है, वही आज का युवा अपने वाहनों से कलाबाजियां दिखाने में व्यस्त है. ऐसे गैर जिम्मेदार नागरिकों को रोकने हेतु सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए और इन बेलगाम युवाओं पर नकेल कसनी चाहिए. सदन के माध्यम से उन्होंने युवाओं से आग्रह करते हुए कहा कि- युवा अपनी ज़िम्मेदारी समझे, जब वह घर से बाहर निकले तो ये सोचकर निकले की पीछे कोई उनका इंतज़ार कर रहा है.
डिजिटल बाल मेला की फाउंडर जान्हवी शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य बाइकिंग के लिए देश के युवाओं में खासा चर्चित है. ऐसे में रोज़ हजारों की संख्या में राइडर्स राज्य में आते है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आकर्षित का चुनाव 1,100 से भी ज्यादा बच्चों में से हुआ था, इनके साथ 67 अन्य बच्चे भी “विश्व बाल श्रम दिवस” के अवसर पर शिमला स्थित विधानसभा भवन पहुंचे. इस सत्र की ख़ास बात यह रही की जहां आमतौर पर मंत्री एवं विधानसभा सदस्य ही सदन में बैठ सकते है, वहीँ एक दिन के लिए उनकी जगह बच्चों ने ली.
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

