विधानसभा के नियम 324 के तहत दिया सुझाव…
आदित्य शर्मा.
शिमला. डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र के माध्यम से 68 बच्चों को बाल मुद्दों पर चर्चा करने का मौका मिला. इसमें बच्चों ने स्ट्रेस से लेकर खेल जैसे मुद्दों पर सरकार को सुझाव दिए. इस “बाल सत्र“ में बाल विधायकों द्वारा प्रश्नकाल और विधानसभा के नियम 324 की कार्यवाही का संपादन किया गया.
बाल विधायक आरजू शर्मा द्वारा दिया गया-
गौरतलब है कि सत्र में नियम 324 की कार्यवाही के दौरान हिमाचल प्रदेश में बढ़ते हादसों का उठा. यह मौका था जब उप-सभापति राघव कल्ला द्वारा 11वे क्रमांक पर सेराज मंडी की बाल प्रत्याशी आरजू शर्मा को सदन के सामने अपनी बात रखने का मौका दिया गया.
उन्होंने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि- “ हमारे राज्य में रोज़ तीन व्यक्ति सड़क हादसे में अपनी जान गवाते है. ऐसे में सरकार को हादसे कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की ज़रूरत है. इसके लिए राज्य के हाइवेज पर क्रैश बैरियर लगाने चाहिए. रात में रोड लाइट न होने के चलते भी सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है, इसलिए सोलर पॉवर युक्त रोड लाइट के प्रावधान हेतु भी राज्य सरकार को कार्य करना चाहिए.
इसी के साथ राज्य में ट्रैफिक की, समस्या से भी सदन का कोई भी सदस्य अछूता नहीं है. ऐसे में राज्य सरकार को हिमाचल प्रदेश परिवहन को सुदृढ़ करने पर ज़ोर देना चाहिए. इसी के साथ प्रदेश में बाहर से आने वाले निजी वाहनों पर अधिक कर लगाना चाहिये, इससे राज्य के टैक्सी चालकों को रोजगार भी मिलेगा साथी ही दिन ब दिन बढ़ रही वाहनों की संख्या में भी कमी आएगी.
डिजिटल बाल मेला की फाउंडर जान्हवी शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक बाल सत्र में बाल विधायकों एवं मंत्रियों द्वारा 21 सुझाव दिए गए. इस के साथ ही सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इन सुझावों पर गौर करने एवं उन्हें लागू करने का आश्वासन अपने संबोधन में दिया.
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

