मैं भी बाल सरपंच: पंचायत स्तर पर बच्चों के लिए योजनाएँ

Baal Panchayat

तनय मिश्रा।

 

डिजिटल बाल मेला ने यूनिसेफ ने साथ मिलकर बच्चों के लिए एक अनूठे अभियान की शुरुआत की है। “मैं भी बाल सरपंच” नाम के इस अभियान के ज़रिए राजस्थान के बच्चों को पंचायत राज प्रणाली के बारे में जागरूक करने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही पंचायत स्तर पर बच्चों के लिए बनाई गई योजनाओं के बारे में भी उन्हें बताया जाएगा।

जयपुर। भारत के गाँवों में शासन व्यवस्था को सही तरह से चलाने के लिए पंचायती राज व्यवस्था की स्थापना की गयी है। इस व्यवस्था में वयस्क सहभागिता के साथ ही बाल सहभागिता का भी योगदान होना चाहिए। इसी बाल सहभागिता को सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ ने मिलकर गाँव के बच्चों के लिए “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के माध्यम से राजस्थान के गाँवों के बच्चों को राज्य की पंचायती राज व्यवस्था के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जाता है। पंचायती राज की सफलता के लिए बाल भागीदारी का अहम योगदान होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पंचायत स्तर पर बच्चों के लिए कई योजनाएँ भी क्रियान्वित होती हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा के साथ ही उनका विकास भी सुनिश्चित करना है। आइए उनपर एक नज़र डालते हैं।

  • एकीकृत बाल संरक्षण योजना।
  • एकीकृत बाल विकास योजना।
  • सर्व शिक्षा अभियान।
  • किशोरियों के लिए योजना।
  • मध्याह्न भोजन योजना।
  • किशोरी शक्ति योजना।
  • प्रजनन और बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम।
  • राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना।
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ।

यह भी पढ़ें :- मैं भी बाल सरपंच: बच्चों के क्या हैं अधिकार पंचायत स्तर पर?

कौन बनेगा बाल सरपंच

 

डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ के “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के माध्यम से देश के गाँवों और पंचायती क्षेत्र के बच्चों को पंचायती राज प्रणाली के प्रति जागरूकता प्रदान करने का कार्य किया जाता है। इस अनूठे अभियान के तहत डिजिटल बाल मेला बच्चों के लिए विभ्भिन ऑनलाइन और ऑफलाइन सत्र का भी आयोजन करता है, जिनमें राज्य के दिग्गज नेता बच्चों से पंचायत राज प्रणाली पर संवाद भी करेंगे। इन बच्चों को राजस्थान के गाँव, ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और विद्यालयों के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इस अभियान में कई तरह के सत्र, वीडियो एंट्री, क्विज़ और डिबेट प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाती हैं। इससे पहले डिजिटल बाल मेला “शेड्स ऑफ कोविड” पेंटिंग प्रदर्शनी का भी आयोजन कर चुका है।

यह भी पढ़ें :- मैं भी बाल सरपंच: जानिए केंद्रीय और राज्य पंचायती राज में अंतर

अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब – 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *