डूंगरपुर के बच्चों को आदिवासियों की है फ़िक्र…
गर्वित शर्मा
जयपुर : राजस्थान के 6 संभागों की यात्रा कर बुधवार 30 नवम्बर को “मैं भी बाल सरपंच” अभियान का कारवाँ उदयपुर संभाग पहुंचा| राजस्थान के आदिवासी इलाकों में से एक डूंगरपुर की कहांरी ग्राम पंचायत में “बाल पंचायत” का आयोजन हुआ| इस “बाल पंचायत” में लगभग 300 बच्चों ने भाग लिया जिनमे से 12 बच्चों ने “बाल सरपंच” बनने के लिए अपनी दावेदारी पेश की| इन बच्चों ने जहां वर्तमान सरपंच के विकास कार्यों की तारीफ की तो वहीँ अपनी समस्याओं से स्थानीय सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधियों को भी रूबरू कराया|
इन बच्चों ने अपने साथियों से अपने गाँव में कन्या विद्यालय, महाविद्यालय खुलवाने, सार्वजानिक परिवहन के साधनों की व्यवस्था करना, स्कूल में शौचालयों की साफ़ – सफाई करवाने खेल व्यवस्थाओं का इंतजाम करने का वादा किया| इन सभी “बाल दावेदारों” ने अपनी दावेदारी के दौरान सभी का ध्यान आदिवासियों की बुनियादी जरूरतों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया | साथ ही इन दावेदारों ने “बाल सरपंच” बनकर इन सभी समस्याओं का समाधान करने का वादा किया| वहाँ उपस्थित सभी बच्चों ने “बाल सरपंच” प्रतियोगिता में अपने पसंदीदा दावेदार को वोट दिया|
डिजिटल बाल मेला की जान्हवी शर्मा ने बताया कि सभी संभागों से चुने गए ये “बाल प्रतिनिधि” अब जल्दी ही जयपुर पहुँचेंगे व यहाँ आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे, जहाँ अपनी ग्राम पंचायत, जिले व संभाग की समस्याओं को सबके सामने रखेंगे|
गौरतलब है कि “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की शुरुआत 15 अगस्त 2022 से डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा की गयी है| इससे पहले भी डिजिटल बाल मेला बच्चों की राजनितिक समझ बढाने के लिए एतिहासिक बाल सत्र का आयोजन 14 नवम्बर 2021 को कर चुका है| राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने बच्चों को यह एतिहासिक मौका दिया था| आप भी अगर मैं भी बाल सरपंच अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं तो, करें अपना फ्री रजिस्ट्रेशन डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर| आप डिजिटल बाल मेला के टेलीग्राम या व्हाट्सएप नंबर 8005915026 पर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं| इस अभियान से जुडी कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए फॉलो करें हमारा फेसबुक पेज https://www.facebook.com/digitalbaalmela/ | अधिक जानकारी के लिए आप हमें ट्विटर https://twitter.com/DigitalBaalMela?t=tDFsJSd1eEb5fEg20blg9w&s=09 या इन्स्टाग्राम https://instagram.com/digitalbaalmela?igshid=YmMyMTA2M2Y= पर भी फॉलो कर सकते हैं|

