तनय मिश्रा।
डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ ने साथ मिलकर “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत राजस्थान के बच्चों को पंचायती राज प्रणाली के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही उन्हें पंचायत स्तर पर उनके अधिकारों के बारे में भी बताया जाएगा।
जयपुर। देश के ग्रामीण क्षेत्रों में शासन व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए पंचायती राज व्यवस्था की स्थापना की गयी है। इस व्यवस्था में बाल सहभागिता की भी महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ ने मिलकर गाँव के बच्चों के लिए “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को राज्य की पंचायती राज व्यवस्था के प्रति जागरूक किया जाता है। पंचायती राज की सफलता के लिए बाल भागीदारी की भी आवश्यक भूमिका रहती है। ऐसे में मन में यह सवाल आना लाज़िमी है कि पंचायत स्तर पर बच्चों के क्या अधिकार होते हैं? आइए उनपर एक नज़र डालते हैं।
- बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण का अधिकार।
- बच्चों की शिक्षा का अधिकार।
- बाल मजदूरी के खिलाफ अधिकार।
- बाल शोषण के खिलाफ अधिकार।
- बाल यौन उत्पीड़न के खिलाफ अधिकार।
- बाल तस्करी के खिलाफ अधिकार।
- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अधिकार।
- बाल विवाह के खिलाफ अधिकार।
- बाल विकास का अधिकार।
- बच्चों के लिए साफ़ पेयजल और स्वच्छता का अधिकार।
- बाल स्वास्थ्य और पोषण का अधिकार।
- बाल जागरूकता का अधिकार।
- बच्चों की सहभागिता का अधिकार।
यह भी पढ़ें :- मैं भी बाल सरपंच: जानिए केंद्रीय और राज्य पंचायती राज में अंतर
डिजिटल बाल मेला के अभियान “मैं भी बाल सरपंच” के ज़रिए देश के ग्रामीण और पंचायती क्षेत्र के बच्चों को पंचायती राज प्रणाली के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जाता है। इस अभियान के तहत डिजिटल बाल मेला ऑनलाइन और ऑफलाइन सत्र करता है, जिनमें राज्य के दिग्गज नेता बच्चों से पंचायती राज प्रणाली पर संवाद भी करेंगे। इन बच्चों को राजस्थान के गाँव, ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और विद्यालयों के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इस अभियान में कई तरह के सत्र, वीडियो एंट्री, क्विज़ और डिबेट प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाती हैं। इससे पहले डिजिटल बाल मेला “शेड्स ऑफ कोविड” पेंटिंग प्रदर्शनी का भी आयोजन कर चुका है।
यह भी पढ़ें :- “मैं भी बाल सरपंच” अभियान से कौन जुड़ सकता है…..
अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

