सक्षम कसाना
जयपुर : डिजिटल बाल मेला के मंच पर देश भर के बच्चे अपनी पेंटिंग भेजकर अपनी कला व हुनर का प्रदर्शन कर रहे है, जयपुर की सेजल जैन ने अपनी पेंटिंग अजमेर में आयोजित की जाने वाली “शेड्स ऑफ़ कोविड” – पेंटिंग प्रदर्शनी के लिए भेजी है। अपनी पेंटिंग के माध्यम से सेजल ने बताया है “किस प्रकार भारत माता ने खतरनाक कोरोना वायरस को हराया है” | बीकानेर की नेहल जैन ने भी इस प्रदर्शनी के लिए अपनी पेंटिंग भेजकर अपना हुनर पेश किया। नेहल सिर्फ 9 वर्षीय है लेकिन कोरोना काल में हमे किस तरह से सुरक्षित रहना है यह उन्होंने अपनी पेंटिंग में बहुत अच्छे से दर्शाया है।[
डूंगरपुर की गुंजन कलाल ने भी डिजिटल बाल मेला को अपनी पेंटिंग भेजकर अपनी कला दिखाई है । गुंजन ने कोरोना काल का पूरा दृश्य अपनी पेंटिंग के द्वारा दर्शाया है, अपनी पेंटिंग में गुंजन ने सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक सभी बातें बताई हैं|
जयपुर निवासी वृत्ति अग्रवाल ने भी अपनी पेटिंग के जरिए अपनी कला का प्रदर्शन किया है। अजमेर में होने जा रही प्रतियोगिता “शेड्स ऑफ कोविड” के लिए उन्होंने पेंटिंग भेजकर “कोरोना काल में हमे मास्क पहन कर रखना है और हर तरह से सावधान रहने” का संदेश अच्छे से दर्शाया गया है।
गौरतलब है कि डिजिटल बाल मेला बच्चों की जागरूकता के लिए ऐसे भिन्न-भिन्न कार्यक्रम और पहल का आयोजन करता रहता है| राजस्थान विधान सभा बाल सत्र भी ऐसी ही एक पहल का हिस्सा था, जिसमें कुल 200 बच्चे राजस्थान विधानसभा का हिस्सा बने थे और विधानसभा संचालित भी की|
आपके बच्चे की पेंटिंग “शेड्स ऑफ़ कोविड” प्रदर्शनी में भेजने के लिए www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें:-
WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

