रंगों से प्यार करने वाले बच्चे हवा महल के झरोखों से देखेंगे इतिहास की तस्वीर….

आमेर किले में आयोजित लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता में चित्रकारी करते बच्चे|

हवामहल संस्थापक महाराजा सवाई प्रताप सिंह का बनाना होगा चित्र……

आदित्य शर्मा|

जयपुर| राजस्थान पुरातत्व विभाग के तत्वाधान में, डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित हवामहल लाइव प्रतियोगिता 8 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी| 6-12 और 13-18 साल के बच्चे इसमें भाग ले सकते है| प्रतियोगिता का आयोजन हवामहल के प्रांगण में होगा| जिसमें बच्चों को हवामहल के संस्थापक महाराजा सवाई प्रताप सिंह का चित्र बनाना होगा|  इस प्रतियोगिता के विजेता को 11,000 रुपये नगद इनाम दिया जाएगा| इसके साथ ही दूसरे स्थान आने पर 5,100 और तीसरे स्थान पर आने पर 1,100 रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा|

5 बच्चों को 500 रुपये का सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा| इस प्रतियोगिता का आयोजन डिजिटल बाल मेला की पहल “म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” के तहत किया जा रहा है | इसके साथ ही हवामहल में बाल मेला द्वारा ही 6 जून को पेंटिंग प्रदर्शनी “संग्रहालयों के रेखाचित्र” का आयोजन भी किया गया है| गौरतलब है की इस प्रतियोगिता में आमेर किले में हुई लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम भी घोषित किए जाएंगे|

डिजिटल बाल मेला के “म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” अभियान के तहत कुल 6 महीने में बाल मेला राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में पेंटिग प्रदर्शनी लगाएगा| इन पेंटिंग्स को देश के अलग-अलग कोने से बच्चों ने भेजा है| 6-16 साल के इन बच्चों ने देश विदेश के म्यूजियम की पेंटिंग्स बनायी है| इस पहल में बच्चों को जागरूक करने के लिए लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, क्विज, डिबेट और भी बहुत कुछ करवाया जाएगा, साथ ही इनाम भी दिया जाएगा|

“म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” अभियान के तहत आयोजित प्रदर्शनी “संग्रहालयों के रेखाचित्र” के लिए आप अपने बच्चे की पेंटिंग इस वेबसाइट www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर भेज सकते हैं| अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें :-

WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkN

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *