बच्चे अजमेर में बनायेंगे सम्राट पृथ्वीराज चौहान की लाइव पेंटिंग ………..

लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय संग्रहालय अजमेर में होगा। 30 जुलाई को अकबर महल में बैठकर बच्चे सम्राट पृथ्वीराज चौहान का चित्र बनाएंगे।
आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत, पर्यटन एंव पुरातत्व विभाग के तत्वावधान में पहली बार अजमेर में ऐसा आयोजन होगा| जीतने वाले बच्चों को नकद पुरस्कार दिए जायेंगे
प्रथम पुरस्कार – 11 हजार रूपए
द्वितीय पुरस्कार – 5100 रूपए
तृतीय पुरस्कार – 1100 रूपए
5 सांत्वना पुरस्कार – 500 रूपए

6 से 16 साल के बच्चे 25 जुलाई तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बच्चे अपना नाम , शहर, स्कूल का नाम अपनी उम्र, क्लास और मोबाइल नंबर के साथ डिजिटल बाल मेला के नंबर- +918005915026 पर व्हाट्सएप करें या वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करें।

आपको बता दें पृथ्वीराज तृतीय ( शासनकाल 1178 – 1192 ई.) चहमन ( चौहान ) वंश के राजा थे , जिन्हें लोकप्रिय लोक कथाओं एवं इतिहास में पृथ्वीराज चौहान या राय पिथोरा के रूप में जाना जाता है। उन्होंने उत्तर – पश्चिमी भारत में पारंपरिक चाहमान क्षेत्र सपादलक्ष पर शासन किया था जो वर्तमान के भौगोलिक स्थानो राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के अधिकतर नियंत्रित, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों सहित आता है।

गौरतलब है की डिजिटल बाल मेला इससे पहले आमेर महल व हवामहल में भी लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवा चुका है जहां बच्चों ने आमेर महल में गणेशपोल व हवामहल में महाराजा सवाई प्रताप सिंह का चित्र लाइव बैठकर बनाया था। हवा महल लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को भी ईनाम इसी दिन दिया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मिडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

WhatsApp/Telegram –

+918005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/ 
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter       – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela 
YouTube    – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *