ऑटोमेशन से हो रहा भ्रष्टाचार ख़त्म- झंडूता विधायक श्री जीतराम कटवाल…..

झंडूता विधायक श्री जीतराम कटवाल

500 बच्चों से किया ऑनलाइन संवाद….

आदित्य शर्मा.

जयपुर. डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित एल.आई.सी द्वारा प्रायोजित बच्चों की सरकार कैसी हो? द्वारा 25 अप्रैल को ऑनलाइन सत्र का आयोजन हुआ. सुबह 11 बजे हुए इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर हिमाचल से सेवानिवृत्त आई.ए.एस और झंडूता विधायक श्री जीतराम कटवाल जी ने शिरकत की. इस सत्र में उन्होंने बच्चों से “कुशल प्रशासक से जन नेता की कहानी” विषय पर बच्चों से संवाद किया और अपने प्रशासनिक समय की कुछ किस्से बच्चों से साझा किये.

गूगल मीट के माध्यम से हुए इस सत्र में देश-भर के बच्चे मौजूद थे, साथ ही इस सत्र में, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर, टुटू, रेकोंग-किन्नौर, तलाई, कलोल, नखलेरा, गहरविन, समोह, समेत हिमाचल के कई विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए. इस सत्र में बच्चों ने अपने हिस्से के सवाल भी मुख्य अतिथि से किये-

सवाल- राजस्थान के पियूष गोयल ने पूछा की प्रशासनिक सेवा में आय-दिन भ्रष्टाचार की खबरें पढ़ने में आती है इस पर आपका क्या कहना है?

जवाब- इसका जवाब देते हुए मुख्य अतिथि ने कहा की भ्रष्टाचार भले ही पुराने भारत की पहचान हो, पर नया भारत इस में कमी लाने में सफल हुआ है, और अगर सरकार द्वारा ऑटोमेशन इस ही गति से होता रहा तो भ्रष्टाचार जल्द ही शून्य हो जाएगा.

सवाल- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर की छात्रा सृष्टि ने पूछा की हिमाचल में औषधि व फल के पौधों की खेती करने वाले किसानों पर दलालों द्वारा किये गए शोषण पर आपकी क्या राय है?

जवाब- इसका जवाब देते हुए झंडूता विधायक श्री जीतराम कटवाल ने कहा की बिचौलियों की परंपरा उपरि हिमाचल तो इतनी प्रभावी नहीं है क्योंकि वहां सरकार द्वारा चलायी गई नर्सरी पर किसानों को भरोसा है, पर निचले हिमाचल में सरकारी नर्सरी यह भरोसा कायम करने में असफल रहीं है इसीलिए दलालों की मौजूदगी है, और सरकार को इस पर काम करना चाहिए.

गौरतलब है कि ऑनलाइन सेशन के दौरान मुख्य अतिथि एस.ए.के.एस विद्यालय, के बच्चों के साथ मौजूद थे. आपकी जानकारी के लिए बता दें बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश का पहला विधानसभा बाल सत्र का आयोजन होगा. जिसकी घोषणा एच.पी स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया कर चुके है. इतना ही नहीं इस अभियान का पोस्टर हाल ही में मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा किया गया.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बच्चों को यह वीडियो हमारी वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करनी आवश्यक है.

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *