बताया है क्यों है इस दिन की आवश्यकता
बाल लेखिका वंशिका।
अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस हर साल पूरी दुनिया में 15 सितंबर को मनाया जाता है । अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अस्तित्व का श्रेय लोकतंत्र के यूनिवर्सल घोषणा को जाता है ,जिसे 15 सितंबर 1997 को अंतर संसदीय संघ (IPU) के जरिए अपनाया गया था ।
हम सब को लोकतंत्र दिवस के उद्देश्य को समझने से पहले लोकतंत्र शब्द की उत्पत्ति एवं इसके अर्थ का ज्ञान होना चाहिए। लोकतंत्र शब्द की उत्पत्ति “लोक ” और ” तंत्र “शब्द से हुई है । “लोक” शब्द का अर्थ “जनता ” है और “तंत्र” शब्द का अर्थ ” शासन” है अर्थात् लोगों का शासन है। महान विचारक अब्राहिम लिंकोलिन ने भी कहा है की : ” लोकतंत्र जनता का ,जनता के लिए और जनता द्वारा बनाया गया शासन है “
अब लोकतंत्र शब्द की उत्पति एवं इसके अर्थ का ज्ञान होने के बाद हमें इस दिवस के उद्देश्य का ज्ञान होना चाहिए। इस दिवस का उद्देश्य लोगों को लोकतंत्र के लिए जागरूक करना है क्योंकि लोकतंत्र में लोगों को अपना प्रतिनिधि अपने मत द्वारा चुनने का अधिकार प्राप्त है । परंतु आज कल के लोग अपने मत का प्रयोग करते ही नहीं अगर करते भी हैं तो अपनी मर्जी से नहीं करते ।हालांकि लोकतंत्र लोगों की सबसे बड़ी शक्ति है।परंतु लोगों को इसका ज्ञान ही नहीं है वे कभी कभी तो अपने मत का प्रयोग जाति पाती के आधार पर करने लगते हैं इसलिए किसी महान विचारक ने कहा भी है के :
“प्रजातंत्र की सफलता तब है
जब इस विश्व के आखिरी सीमा तक लोग शिक्षित हों वो अपने मत का प्रयोग अपनी सूझ बूझ से करें न की जाती धर्म के आधार पर “।
इसलिए हमें इस दिन लोगों में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता बड़ाने के लिए वाद विवाद, चर्चा सम्मेलन जैसे कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए एवं युवा पीढ़ी में भी इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता ,प्रश्नोत्तरी एवं रैलियों का आयोजन करना चाहिए ताकि आने वाले समय में वे अपने मत का प्रयोग सही ढंग से करें ।अब मैं अपने शब्दों को विराम देते हुए कुछ पंक्तियां व्यक्त करना चाहूंगी की:
” लोकतंत्र की बुनियाद मजबूत होनी चाहिए सच्चे और ईमानदार नेताओं की जीत होनी चाहिए “
– वंशिका सिंह
डिजिटल बाल मेला भविष्य के राजनेता तैयार कर रहा है । राजस्थान विधानसभा बाल सत्र, हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र, मैं भी बाल सरपंच आदि अभियान इसके बड़े उदाहरण हैं । इसके आलावा डिजिटल बाल मेला बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता है । बच्चों में लेखन कला को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल बाल मेला ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया है जिसके तहत बच्चों को सितम्बर माह में आने वाले विशेष दिनों पर आर्टिकल लिखने हैं । इसमें विजेता बच्चे को 1100 रुपये का नकद ईनाम दिया जाएगा। यदि आपके बच्चे में भी लिखने की प्रतिभा तो भाग लीजिये इस अभियान में । किसी भी प्रकार की समस्या आने पर 8005915026 पर संपर्क करें।
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

