सदन में उठे मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया बड़ा दावा…
आदित्य शर्मा.
शिमला. डिजिटल बाल मेला की पहल बच्चों की सरकार कैसी हो? के तहत 12 जून को आयोजित विधानसभा बाल सत्र में पर्यावरण संरक्षण के लिए बाल विधायक कामेश ने सुझाव दिया. घुमारवीं से चयनित बाल विधानसभा सदस्य कामेश ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन हेतु सरकार के सामने प्रस्ताव रखा. उन्होंने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल का पर्यावरण ही इसे पर्यटकों में प्रसिद्ध बनाता है, ऐसे में सरकार को इस पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे इसका ध्यान रखना अनिवार्य है.
हालाँकि राज्य में सरकारी वाहनों के तौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रयोग में लिया जा रहा है परन्तु आने वाले सालों में सरकार को इन वाहनों प्राथमिक वाहन बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए. इससे डीज़ल और पेट्रोल से चल रही सरकारी बसेस एवं गाड़िया बंद होगी. इसी के साथ उन्होंने सरकार द्वारा इलेक्ट्रिकल वाहनों को बढ़ाने के लिए सब्सिडी के प्रावधान की भी बात सदन में रखी.
कामेश डोगरा द्वारा दिए गए इस सुझाव पर इस सत्र के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि- आने वाले 3 वर्षों में हिमाचल प्रदेश की सभी सरकारी वाहन इलेक्ट्रिक हो जाएंगे साथ ही सरकारी बस भी इलेक्ट्रिक बस में बदल दी जाएंगी.
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

