Digital Baal Mela ने बाल पंचायत में की बाल प्रतिनिधित्व की मांग, पेश किया मांगपत्र

तनय।

अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर आयोजित बाल पंचायत में डिजिटल बाल मेला ने एक मांगपत्र पेश किया। पर क्या था इस मांगपत्र में? आइए जानते हैं।

जयपुर। डिजिटल बाल मेला ने 20 नवंबर को दुनियाभर में मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस (International Children’s Day) के उपलक्ष्य में 19 नवंबर को जयपुर (Jaipur) में एक बाल पंचायत (Baal Panchayat) का आयोजन किया। इस बाल पंचायत में जयपुर के जयरामपुरा (Jairampura) और राजावास (Rajavas) गाँवों की बाल पंचायतों से करीब 50 बच्चें, जयरामपुरा गाँव के सरपंच पीयूष निठारवाल, बाल सरपंच पायल जाबडोलिया, राजावास गाँव की सरपंच मीनाक्षी मीणा, बाल सरपंच जयशंकर मीणा तो शामिल हुए। इतना ही नहीं, डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित इस बाल पंचायत में राजस्थान के पंचायती राज मंत्री (Panchayati Raj Minister) रमेश चंद मीना (Ramesh Chand Meena) और यूनिसेफ इंडिया (UNICEF India) के संचार विशेषज्ञ (Communication Specialist) अंकुश सिंह (Ankush Singh) ने मुख्य अतिथियों के तौर पर हिस्सा लिया। इस बाल पंचायत में डिजिटल बाल मेला ने एक मांगपत्र भी पेश किया।

क्या है डिजिटल बाल मेला का मांगपत्र?

डिजिटल बाल मेला ने इस बाल पंचायत में राज्य के पंचायती राज्य मंत्री के सामने एक मांगपत्र पेश किया। इस मांगपत्र में बाल प्रतिनिधित्व की मांग की गई। डिजिटल बाल मेला के अनुसार लोकतान्त्रिक व्यवस्था में बच्चों की आवाज़ भी अहम है, पर आमतौर पर इसे अहमियत नहीं दी जाती। ऐसे में डिजिटल बाल मेला ने बच्चों के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के लिए एक मांगपत्र पेश किया। राज्य के पंचायती राज मंत्री ने इस कार्यक्रम में आश्वासन दिया कि बच्चों की बात, सलाह, उनके मुद्दें और शिकायतें, सब सुनी जाएंगी और उनपर एक्शन भी लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :- जयपुर की बाल पंचायत का मकसद

यह भी पढ़ें :- राजस्थान के पंचायती राज मंत्री रमेश चंद मीना ने दिया बच्चों की बात सुनने का आश्वासन

अगर आपका बच्चा भी डिजिटल बाल मेला के अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप #DigitalBaalMela की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें….

फेसबुकhttps://www.fb.com/digitalbaalmela/

इंस्टाग्राम   –  https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटरhttps://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *