Digital Baal Mela से जुड़े सुुजल शर्मा ने इस दिवाली बांटी खुशियाँ

तनय।

24 अक्टूबर को पूरे देश में दिवाली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डिजिटल बाल मेला से जुड़े सुजल शर्मा ने इस त्यौहार को अलग तरीके से मनाया।

जयपुर। पूरे भारत (India) में दिवाली (Diwali) का पावन त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ 24 अक्टूबर को मनाया गया। देश के सबसे बड़े त्यौहार दिवाली की सभी देशवासियों के लिए ही नहीं, दुनिया के हर हिस्से में रह रहे हिंदुओं के लिए अहमियत है। लोग अलग-अलग तरीके से इस त्यौहार को मनाते हैं। डिजिटल बाल मेला से जुड़े बारां के सुजल शर्मा ने इस बार खुशियों के इस त्यौहार दिवाली को खास ढंग से मनाया।

कैसे मनाया सुजल ने दिवाली का त्यौहार?

सुजल शर्मा, डिजिटल बाल मेला के अभियान “मैं भी बाल सरपंच” के तहत बारां से बाल पंचायत डिस्ट्रिक्ट लीडर है। सुजल ने दिवाली न सिर्फ स्वयं खुशी से मनाई, बल्कि उन्होंने दूसरे लोगों के साथ भी इस दिवाली के अवसर पर खुशियाँ बांटी। बारां के डीसेंट पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल की 10th क्लास के छात्र सुजल ने दिवाली का यह पावन त्यौहार ज़रूरतमंद लोगों में मिठाइयाँ और पटाखे बाँटकर मनाया। साथ ही उन्होंने इस अवसर पर छोटे बच्चों को गिफ्ट भी दिए। इस तरह से सुजल ने दिवाली के इस खुशियों से भरे त्यौहार को दूसरे लोगों के साथ खुशियाँ बांटकर मनाने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: झुंझुनूं से बाल पंचायत लीडर निहारिका शर्मा ने बताया मज़बूत लोकतंत्र में “बाल सहभागिता” को अहम

यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: “शिक्षा, सक्रियता और सहभागिता”, क्या है इसकी अहमियत?

अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें….

फेसबुकhttps://www.fb.com/digitalbaalmela/

इंस्टाग्राम   –  https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटरhttps://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *