राधा कृष्ण के रूप में बच्चों ने मोहा सबका मन …
गर्वित शर्मा
जयपुर : पूरे देश में कल जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गया| देशभर में बच्चों से लेकर बड़े, सभी इस त्यौहार के लिए काफी उत्साहित नज़र आए| ऐसे में डिजिटल बाल मेला के बच्चे भी कहाँ पीछे रहने वाले हैं| बच्चों ने अलग – अलग अंदाज़ में इस त्यौहार को मनाया| डिजिटल बाल मेल के बच्चों ने जन्माष्टमी के पर्व को मनाते हुए अपने अपने फोटो वीडियो हमरे साथ साझा किये | सीकर की भावना शर्मा, जयपुर की ख्वाहिश गुप्ता ने राधा रानी का वेश धारण कर अपने फोटोस हमें भेजे|वहीँ हनुमानगढ़ की पुनीता और हिमांशु माली, ने बाल कृष्ण का रूप धारण किया| जयपुर की वैदेही शर्मा ने राधा कृष्ण की सुन्दर तस्वीर बनकर डिजिटल बाल मेला के साथ साझा की तो वहीँहिमाचल प्रदेश के सोलन निवासी यथार्थ टकोलर ने वीडियो बनाकर सुदामा चरित के कुछ छंद सुनाये|
डिजिटल बाल मेला के बच्चे सभी त्यौहारों को बड़े ही उत्साह के साथ मानते हैं| डिजिटल बाल मेला एक ऐसा मंच है जो सभी बच्चों की कला को मंच देने के साथ साथ उन्हें आपसी सौहार्द्र बनाये रखने और सभी से मिल – जुलकर रहने का भी सन्देश देता है|
डिजिटल बाल मेला बच्चों के बीच जागरूकता पैदा करने और उनकी कला को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए बच्चों द्वारा स्थापित एक मंच है। डिजिटल बाल मेला सूचना प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करके बच्चों को उनके रचनात्मक पक्ष को उजागर करने में मदद कर रहा है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
आपको बता दें कि डिजिटल बाल मेले की शुरुआत 2020 में जयपुर की रहने वाली 10 साल की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला अब तक कई अभियान चला चुका है जिनमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी बाल सरपंच” आदि शामिल हैं।
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit. ly/3xRYkNz

