तनय।
पूरे देश में 24 अक्टूबर को दिवाली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जानिए डिजिटल बाल मेला से जुड़ी निहारिका शर्मा ने इस त्यौहार को कैसे मनाया।
जयपुर। पूरे भारत (India) में दिवाली (Diwali) का पावन त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ 24 अक्टूबर को मनाया गया। दिवाली सिर्फ भारत-वासियों का ही नहीं, दुनिया के हर हिस्से में रह रहे हिंदुओं के लिए सबसे बड़ा त्यौहार है। लोग अलग-अलग तरीके से इस त्यौहार को मनाते हैं। डिजिटल बाल मेला से जुड़ी सीकर की निहारिका शर्मा ने इस बार पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए यह त्यौहार मनाया।
कैसे मनाया निहारिका ने दिवाली का त्यौहार?
निहारिका शर्मा, डिजिटल बाल मेला के अभियान “मैं भी बाल सरपंच” के तहत सीकर और झुंझुनूं से बाल पंचायत डिस्ट्रिक्ट लीडर है। निहारिका ने दिवाली के इस अवसर को दीपक प्रज्वलित कर मनाया। उन्होंने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सिर्फ कम प्रदूषण वाले पटाखे ही जलाए और लोगों से भी ऐसा करने की अपील की। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने से छोटों को गिफ्ट बाँटकर इस पावन त्यौहार पर खुशियाँ बांटी और अपने से बड़ों का आशीर्वाद लिया।
यह भी पढ़ें :- Digital Baal Mela से जुड़े सुुजल शर्मा ने इस दिवाली बांटी खुशियाँ
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: झुंझुनूं से बाल पंचायत लीडर निहारिका शर्मा ने बताया मज़बूत लोकतंत्र में “बाल सहभागिता” को अहम
अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

