तनय।
बाल मित्र पंचायत बच्चों के लिए कई मायनों में अहम है। पर क्या डिजिटल बाल मेला की बाल मित्र पंचायत बनाने में भूमिका है? जवाब है हाँ।
जयपुर। डिजिटल बाल मेला के नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” (Main Bhi Baal Sarpanch) की आधिकारिक शुरुआत 2 अक्टूबर से हो चुकी है। इस अनूठे अभियान का लक्ष्य ग्रामीण स्तर पर पंचायती राज व्यवस्था के प्रति बच्चों की “शिक्षा, सक्रियता और सहभागिता” बढ़ाना है, जिससे लोकतंत्र में बाल सहभागिता बढ़े। पर इतना ही नहीं, डिजिटल बाल मेला गाँवों की ग्राम पंचायत को “बाल मित्र पंचायत” (Baal Mitra Panchayat) बनाने के उद्देश्य को भी अहमियत देता है। ऐसे में मन में यह सवाल आना स्वाभाविक है कि इस हेतु डिजिटल बाल मेला की क्या भूमिका हो सकती है? आइए इस बारे में जानते हैं।
बाल मित्र पंचायत बनाने में डिजिटल बाल मेला की भूमिका
“बाल मित्र पंचायत” (Children Friendly Panchayat) क्या है? मन में यह सवाल आना स्वाभाविक है। बाल मित्र पंचायत से आशय ऐसी ग्राम पंचायत से हैं जो क्षेत्र के बच्चों की पहुँच में हो, जो बच्चों को बोलने की आज़ादी देती हो, जो आम सभाओं में बच्चों की बात सुनती हो, जो गाँव के बच्चों की राय पर अमल करती हो, जो बच्चों की शोषण से सुरक्षा सुनिश्चित करती हो और जो बच्चों के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा करती हो। अब मन में यह सवाल आना भी स्वाभाविक है कि डिजिटल बाल मेला की इसमें क्या भूमिका है? डिजिटल बाल मेला के अभियान मैं भी बाल सरपंच के तहत बच्चों को पंचायती राज प्रणाली के बारे में जागरूक करने के साथ ही इस क्षेत्र में बच्चों की “शिक्षा, सक्रियता और सहभागिता” पर भी काम किया जाता है। इतना ही नहीं, गाँव के सरपंच की उपस्थिति में बच्चों के लिए “बाल पंचायत” का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें बच्चों को अपनी बात रखने का अवसर दिया जाता है। डिजिटल बाल मेला के इन सभी प्रयासों से ग्राम पंचायत को बाल मित्र पंचायत बनाने में मदद मिलती है। इसके लिए डिजिटल बाल मेला ऑनलाइन सत्र भी आयोजित करता है। साथ ही डिजिटल बाल मेला इस क्षेत्र में प्रशासनिक स्तर पर भी कार्य करता है, जिससे बाल मित्र पंचायत की स्थापना में सरलता मिलती है।
यह भी पढ़ें :- Digital Baal Mela से जुड़ी निहारिका शर्मा ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मनाई दिवाली और बांटी खुशियाँ
यह भी पढ़ें :- Digital Baal Mela से जुड़े सुुजल शर्मा ने इस दिवाली बांटी खुशियाँ
अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

