8 जुलाई को आमेर लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता का विजेता किया जाएगा घोषित…….

कौन  होगा 11,000 रुपये का हकदार, जल्द……

आदित्य शर्मा|

जयपुर|
डिजिटल बाल माल ने 18 मई अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर आमेर किले में लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया था| राजस्थान पुरातत्व विभाग के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने गणेश पोल आमेर किले की लाइव पेटिंग की थी| जिसका विजेता 8 जुलाई 2022 को घोषित किया जाएगा| इसकी घोषणा हवामहल में आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा| “म्यूजियम थ्रू माय आईज” पहल के तहत ही इस कार्यक्रम का आयोजन होगा| इस दिन भी हवामहल में लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा|

आमेर लाइव प्रतियोगिता के विजेता को 11,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा, दूसरे स्थान पर आने पर 5,100 और तीसरे स्थान पर 1,100 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा| 5 बच्चों को 500 रुपये का सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा| गौरतलब है की डिजिटल बाल मेला ने इस पहल के तहत पेंटिंग प्रदर्शनी भी आयोजित की है, जिसे आप हवामहल में देख सकते है|

“म्यूजियम थ्रू माय आईज” पहल के तहत आयोजित प्रदर्शनी “संग्रहालयों के रेखाचित्र” के लिए आप अपने बच्चे की पेंटिंग इस वेबसाइट www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल फॉलो करें :-

WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – .

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *