कौन बनेगा 21,000 के नकद इनाम का विजेता….

Vidhansabha "Baal Satra"

टॉप-30 नामों के इनाम की घोषणा होगी जल्द…

आदित्य शर्मा.

शिमला. डिजिटल बाल मेला की पहल बच्चों की सरकार कैसी हो? के तहत आयोजित हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा “बाल सत्र” में बच्चों ने अपने मुद्दे सरकार और समाज के सामने रखे. 12 जून को आयोजित हुए इस ऐतिहासिक सत्र में उठाये गए मुद्दों को सरकारी नीति में शामिल करने की घोषणा भी इस सत्र के मुख्य अतिथि और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कर चुके है. ऐसे में अब समय है डिजिटल बाल मेला द्वारा की गई इनामी घोषणा को पूर्ण किये जाने का.

जी हाँ, इस सत्र में बाल विधायकों द्वारा उठाये गए मुद्दों के इतर उनके हाव-भाव एवं उनके द्वारा विधानसभा “बल सत्र” में किये प्रदर्शन के आधार पर टॉप-5 बच्चों को 21,000 से लेकर 1,100 रुपये की नकद इनाम दिया जाएगा. इस प्रक्रिया के तहत बाल मेला टीम द्वारा जल्द ही टॉप-30 नाम घोषित किये जाएंगे.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन नामों पर बाल सत्र में मौजूद जजेस द्वारा मंथन किया जा रहा है एवं शीघ्र-अतिशीघ्र इन नामों को सार्वजनिक कर दिया जाएगा. इसके बाद जनता द्वारा टॉप-20 फिर टॉप-10 एवं टॉप-5 का चुनाव होगा. डिजिटल बाल मेला की  जान्हवी शर्मा ने बताया कि बच्चों के प्रोत्साहन हेतु डिजिटल बाल मेला बच्चों को इनाम दे रहा है.

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *