शिवाक्ष शर्मा।
जनवरी माह की ही तरह डिजिटल बाल मेला फरवरी माह में भी बच्चों के लिए आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। इसके तहत बच्चों को फरवरी माह के विशेष दिनों पर आर्टिकल लिखना है। इस प्रतियोगिता के विजेता बच्चे को 1100 रूपये का नकद ईनाम दिया जायेगा साथ ही उस बच्चे को “राइटर ऑफ़ द मंथ ” के खिताब से भी नवाजा जायेगा।
इससे पहले भी 2023 में भी डिजिटल बाल मेला ने “राइटर ऑफ़ द मंथ ” प्रतियोगिता का आयोजन किया था, जिसमें बच्चों ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया और बड़ी संख्या में अपने आर्टिकल्स डिजिटल बाल मेला को भेजे थे।
डिजिटल बाल मेला बच्चों को लेखक बनने का मौक़ा दे रहा है। अपनी लेखन कला को दुनिया के सामने लाने और 1100 रुपये जीतने का बच्चों के पास यह सुनहरा मौका है। बच्चों द्वारा भेजे जाने आर्टिकल डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर प्रकाशित किये जायेंगे। “राइटर ऑफ़ द मंथ” बनने के लिए बच्चों को आर्टिकल लिखते समय निम्न बातों का ध्यान रखना है-
-आप जिस भी विशेष दिन पर आर्टिकल लिखे उसे आपको तीन दिन पहले हमे भेजना होगा।
– आर्टिकल कम से कम 250 शब्दों मे लिखने होंगे।
– आर्टिकल के साथ बच्चों को अपना नाम, पता, विद्यालय का नाम भी भेजना है।
– आर्टिकल के साथ आपको एक फोटो भी भेजनी है जो की चुने हुए आर्टिकल के साथ लग सके। यह फोटो आपके आर्टिकल के दिन से संबंधित होनी चाहिए।
– अगर आप इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे है तो कम से कम तीन विशेष दिनों पर आर्टिकल लिखना होगा।
– आपके द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपकी खुद की सोच एवं समझ से लिखा हुआ होना चाहिए। गूगल अथवा किसी भी और माध्यम से कॉपी पेस्ट किया हुआ आर्टिकल स्वीकार नहीं किया जाएगा।
– प्रतियोगिता के अंत मे जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 का नगद इनाम दिया जाएगा।
– बच्चों को अपने आर्टिकल वर्ड फोर्मेट में ही भेजने हैं, पीडीएफ या अन्य किसी भी फ़ाइल फोर्मेट में भेजे जाने वाले आर्टिकल मान्य नहीं होंगे|
– बच्चों को हर आर्टिकल के साथ अलग – अलग फोटो भेजनी है। हर बार एक ही फोटो भेजने पर आपका आर्टिकल प्रतियोगिता से बाहर हो जायेगा
डिजिटल बाल मेला ने बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए यह नवाचार शुरू किया है।
IMPORTANT DATES IN FEBRUARY 2024
1 फरवरी :- भारतीय तटरक्षक दिवस
2 फरवरी :- विश्व आर्द्रभूमि दिवस
4 फरवरी :- विश्व कैंसर दिवस
4 फरवरी :- श्रीलंका का राष्ट्रीय दिवस
5 फरवरी :- कला घोड़ा महोत्सव
6 फरवरी :- महिला जाना नाग विकृति के प्रति शून्य सहनशीलता का अंतरराष्ट्रीय दिवस
6 फरवरी :- अंतर्राष्ट्रीय विकास सप्ताह
8 फरवरी :- सुरक्षित इंटरनेट दिवस
10 फरवरी :- विश्व दलहन दिवस राष्ट्रीय ,कृमि मुक्ति दिवस
11 फरवरी :- विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस,विश्व बीमार दिवस
12 फरवरी :- डॉर्मिंन दिवस
12 फरवरी :- अब्राहम लिंकन का जन्म दिवस
12 फरवरी :- राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस
13 फरवरी :- विश्व रेडियो दिवस
13 फरवरी :- सरोजिनी नायडू की जयंती
14 फरवरी :- सेंट वेलेंटाइन दिवस, बसंत पंचमी,पुलवामा अटैक
15 फरवरी :- अंतरराष्ट्रीय बचपन कैंसर दिवस
18 फरवरी से 27 फरवरी :- ताज महोत्सव
20 फरवरी :- विश्व सामाजिक न्याय दिवस, अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस
21 फरवरी :- अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
22 फरवरी :- विश्व चिंतन दिवस
24 फरवरी :- केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस
27 फरवरी :- विश्व एनजीओ दिवस
28 फरवरी :- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
28 फरवरी :- दुर्लभ रोग दिवस
डिजिटल बाल मेला बच्चों द्वारा स्थापित एक प्लेटफॉर्म है जो बच्चों में जागरूकता लाने और अपनी कला को दिखाने का एक मंच प्रदान करता है। डिजिटल बाल मेला सूचना प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करके बच्चों को उनके रचनात्मक पक्ष को उजागर करने में मदद कर रहा है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
आपको बता दें डिजिटल बाल मेला की शुरुआत 2020 में जयपुर की रहने वाली 10 साल की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला अब तक कई अभियानों का आयोजन कर चुका है जिसमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी बाल सरपंच” आदि शामिल हैं। डिजिटल बाल मेला ने बच्चों की लेखन कला को दुनिया के सामने लाने के लिए इस अभियान की शुरूआत की है। अपना आर्टिकल आप 8005915026 पर भेज सकते हैं।
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

