गोविंद देवजी मंदिर में हुआ स्वच्छता कैंपेन का आयोजन
नगर निगम हेरिटेज, डिजिटल बाल मेला और फ्यूचर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता कैंपेन का आज सुबह 8 बजे आयोजन हुआ। उद्घाटन जिला कलेक्टर डॉ जितेन्द्र कुमार सोनी और नगर निगम हेरिटेज कमिश्नर अरुण हसीजा ने किया। गोविंद देव जी मंदिर प्रांगण में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में सम्पन्न इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

