वार्ड 50, सिविल लाइंस में 20 जून को होगा स्वच्छता कैंप…

वार्ड 50, सिविल लाइंस में 20 जून को होगा स्वच्छता कैंप
हनुमान पार्क के बच्चे, निवासी होंगे शामिल।

20 जून 2025 को सुबह 6:30 बजे हनुमान पार्क, सिविल लाइंस, जयपुर में एक विशेष स्वच्छता कैंपेन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कौन बनेगा बाल पार्षद अभियान के अंतर्गत फ्यूचर सोसाइटी के डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हैरिटेज के संयुक्त प्रयास से आयोजित हो रहा है।

इस स्वच्छता अभियान का उद्देश्य वार्ड 50 के नागरिकों और विशेष रूप से बच्चों को ठोस कचरा प्रबंधन, गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में बच्चों को पोस्टर, स्लोगन और पेंटिंग्स के माध्यम से स्वच्छता का संदेश फैलाने का अवसर मिलेगा।

पार्षद पवन कुमार शर्मा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम वार्डवासियों के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया जाएगा। नागरिकों से आग्रह है कि वे इस स्वच्छता मुहिम में अपनी भागीदारी दर्ज कराएं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुंदर शहर देने की दिशा में योगदान दें।

कौन बनेगा बाल पार्षद ?
“स्वचछ भारत मिशन के बालदूत”।

जयपुर नगर निगम हैरिटेज के बच्चों के लिये बड़ा अवसर।

11 हज़ार का इनाम।

उम्र – 10 से 18 साल

रजिस्ट्रेशन फ्री – बतायें
“सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट” क्यों ज़रूरी
पीपीटी बनायें
फ़िल्म बनायें, निबंध लिखें
भाषण सुनायें, पेंटिंग उकेरें,
गीत सुनाएं , नाटक दिखायें।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

WhatsApp no. — 8005915026

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *