अपने अपने अंदाज में प्रेषित की शुभकामनाएं …
जयपुर : पूरा विश्व सन् 2024 में प्रवेश कर चुका है। सभी ने अपने अपने प्रियजनों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। डिजिटल बाल मेला भी एक।परिवार है जिसके सदस्य सभी बच्चे हैं। ऐसे में इन बच्चों ने अपने साथियों को नववर्ष की मंगलकामनाएं भेजी और ईश्वर से प्रार्थना की कि यह नववर्ष सबके लिए मंगलमय हो।
हनुमानगढ़ की इशिका माली, पारस माली, जयपुर के कपिल वशिष्ठ, अभिषेक शर्मा, अजमेर के आदित्य उनियाल, दौसा की आशा मीणा, अजमेर की नीता अग्रवाल, करौली के रमाकांत शर्मा, लक्ष्मी सोनी , हिमाचल प्रदेश के अर्पित चौधरी सहित कई बच्चों ने डिजिटल बाल मेला परिवार को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
डिजिटल बाल मेला ईश्वर से कामना करता है कि यह वर्ष सभी बच्चों के लिए मंगलमय हो। सभी बच्चे खूब पढ़ें – लिखें, खेलें – कूदे और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। पूरे विश्व में किसी भी बच्चे के साथ अन्याय नहीं हो और हमारे देश के बच्चे खूब तरक्की करें। इन्हीं कामनाओं के साथ पुनः आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स देखें: –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

