हवामहल लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता कल…

बच्चे हो जाएं तैयार शाम 4-6 का दिया जाएगा समय….

 

आदित्य शर्मा|

जयपुर|  7 जुलाई को शाम 4 बजे हवामहल के प्रांगण में डिजिटल बाल मेला लाइव पईन्तिंग प्रतियोगिता का आयोजन करेगा| जिसमें 100 से भी ज्यादा बच्चे हिस्सा लेंगे| राजस्थान पुरातत्व विभाग के तत्वाधान में इस आयोजन को “म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” पहल के तहत कराया जा रहा है| जिसमें बच्चे हवामहल के प्रांगण में बैठ हवामहल के संस्थापक महाराजा सवाई प्रताप सिंह का लाइव पोर्ट्रेट बनाना होगा| इस आयोजन में बच्चों का मनोबल बढ़ाने हेतु राजस्थान के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बीडी कल्ला मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत देंगे|

 

बच्चों को पेंटिंग के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा जिसके अन्दर ही बच्चों को पैनित्ग बनानी होगी| आपको अपने कलर्स, ब्रुशेस या कोई भी अन्य सामान खुद लाना होगा| जमीन पर बैठने का फर्श डिजिटल बाल मेला बच्चों को मुहैया कराएगा परन्तु अगर आप अपने साथ आपके आराम मुताबिक डेस्क या कोई अन्य सामान ला सकते है|

आपको बता दे की इस कार्यक्रम में आमेर लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता को इनाम भी दिया जाएगा| डिजिटल बाल मेला “म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” पहल से बच्चों में संग्रहालय, कला एवं संस्कृति के प्रति जागरूक करना चाहता है| संग्रहालय दुनिया को नए नजरिये से देखने का एक जरिया है, जिसके प्रति जागरूकता होना जरूरत है| गौरतलब है की बाल मेला बच्चों की जागरूकता हेतु बच्चों की सरकार कैसी हो, शेड्स ऑफ कोविड, जल प्रहरी, राजस्थान बाल विधानसभा सत्र का आयोजन भी कर चुका है।

“म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” पहल के तहत आयोजित प्रदर्शनी “संग्रहालयों के रेखाचित्र” के लिए आप अपने बच्चे की पेंटिंग इस वेबसाइट http://www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल फॉलो करें :-

WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *