हैरिटेज मेयर कुसुम यादव ने “बाल सत्र” की सफलता पर दी बधाई।
चुने सदन के सितारे बही बाल पार्षदों की जागरूकता पर हुई आश्चर्यचकित।
बाल पार्षदों के सत्र को संबोधित करते हुए हेरिटेज मेयर कुसुम यादव ने कहा मुझे खुशी है कि द फ्यूचर सोसाइटी, डिजिटल बाल मेला और नगर निगम हैरिटेज के संयुक्त तत्वाधान में निगम सभा “बाल सत्र” का आयोजन नगर निगम हैरिटेज के मुख्यालय में किया गया है।
इस अवसर पर UDH मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा को संबोधित करते हुए मेयर ने कहा
इस के मुख्य अतिथि बहुत ही ऊर्जावान हैं। किस व्यक्ति को किस भाषा में समझाया जाए और क्या बात कहा जाए कि आप उनको सटीक समझ जाए ऐसे उच्च कोटी की सोच रखने वाले हमारे UDH मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा जी हमारे बीच है।
साथ ही कुशुम यादव ने नगर निगम हैरिटेज आयुक्त श्रीमती डॉ निधि पटेल, द फ्यूचर सोसाइटी के संरक्षक श्री हेमंत भार्गव, प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री दीपक शर्मा और आज के इस बाल सभा सत्र के मेयर और बाल पार्षदों, नगर निगम के सभी अधिकारियों का अभिनंदन किया।
उन्होंने कहा कि मैं सभी बाल पार्षदों की बातें बहुत ही ध्यान से सुन रही थी और मुझे याद है कि डॉ मीना शर्मा जी आपने इस बाल पार्षद अभियान के लिए बहुत ही समय से तैयारी कर रहे हैं। और आपने एक एक जगह जाकर हर वार्ड, और स्कूल में जाकर आपने बाल पार्षद चुने। और मुझे लगता है कि आपने बहुत ही सुंदर प्रयास किया और आप इसमें सफल रही क्योंकि आज मैने बच्चों को सुना तो मैने सोचा कि बच्चे भी ये समझते हैं कि मुझे मेरे वार्ड के लिए क्या करना चाहिए। इस लिए मेयर ने खुद बाल पार्षद सत्र से सदन के सितारे हिबा शम्सी, समरा खान, अंजनी रावत, भूपेंद्र जांगिड़ चुने।
पर्यावरण संरक्षण में बच्चों की भूमिका बड़ाने, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का महत्व समझाने और स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने के मकसद से इस निगम सभा “बाल सत्र” का आयोजन 14 अगस्त 2025 को जयपुर नगर निगम हैरिटेज के मुख्यालय में किया गया।

