हिमाचल प्रदेश की नंदिनी ने दी शहीदी दिवस की जानकारी…

बाल लेखिका नंदिनी।

 **इतनी सी बात हवाओं को बताये रखना* ,

 *रोशनी होगी चिरागों को जलाये रखना,*

 *लहूँ देकर की है जिसकी हिफाजत हमने* ,

 *ऐसे तिरंगे को हमेशा अपने दिल में बसाये* *रखना*

देश के शहीदों को शत् शत् नमन

शहीद दिवस भारत का एक महत्वपूर्ण दिन है, जो हर साल 30 जनवरी को महात्मा गांधी की याद में मनाया जाता है। आपको बता दें कि 30 जनवरी 1948 के दिन ही नाथूराम गोडसे द्वारा महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी। ऐसे में महात्मा गांधी के सम्मान में और उन्हें श्रद्धांजली देने के लिए उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस घोषित किया गया। उनके विचारों और उनकी शिक्षाओं को याद रखने के लिए हर साल 30 जनवरी को देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को राष्ट्रीय एकता और आपसी सद्भाव बनाए रखने का सन्देश दिया जाता है।

30 जनवरी के अलावा 23 मार्च के दिन भी शहीद दिवस मनाया जाता है। आपको बता दें कि 23 मार्च का शहीद दिवस भारत के तीन महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के सम्मान में मनाया जाता है। 23 मार्च 1931 के दिन भगत सिंह अपने साथी सुखदेव और राजगुरु के साथ भारत माँ की आज़ादी के लिए लड़ते लड़ते फांसी के फंदे पर झूल गए थे। ऐसे में यह दिन इतिहास के पन्नों में काले अक्सरों से दर्ज होगया है।

 *चलो फिर से आज वो नजारा याद कर ले*

 *शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद* *कर ले*

 *जिसमे बहकर आजादी पहुंची थी* *किनारे पे*

 *देशभक्तों के खून की वो धरा याद कर* लें *।*

 

डिजिटल बाल मेला ने जनवरी माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *